Delhi Weather: धूल भरी आंधी और तेज हवाओं के कारण कई उड़ानें रद्द, 15 फ्लाइट डायवर्ट
Delhi Weather: राजधानी दिल्ली और उससे सटे इलाकों में शुक्रवार, 11 अप्रैल को शाम में मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पर खासा असर पड़ा। तेज आंधी-बारिश का असर विमान सेवाओं पर भी पड़ा। आंधी के चलते इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइटों को डायवर्ट कर दिया गया। कई उड़ानें निर्धारित समय से लेट हुईं।
फ्लाइट में देरी होने के कारण यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी भी काफी सक्रिय हो गई है ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Delhi Weather: धूल भरी आंधी से उड़ानें प्रभावित
तेज हवाओं के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी परिचालन प्रभावित हुआ। जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के चलते 15 से अधिक उड़ानों को डायवर्ट किया गया।
शुक्रवार शाम आई धूल भरी आंधी के कारण राजधानी के कई इलाकों में दृश्यता काफी कम हो गई जिससे आसमान में उड़ रहे फ्लाइट्स का रुट डॉयवर्ट कर दिया गया। अचानक छाए बादलों और तेज हवाओं ने दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन इसके साथ ही सामान्य जीवन भी कुछ समय के लिए अस्त-व्यस्त हो गया। पेड़ गिरने की वजह से कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Delhi Weather: मौसम विभाग का पूर्वानुमान
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) और स्काईमेट वेदर के अनुसार, फिलहाल उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय है। इसके असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। साथ ही एक ट्रफ रेखा पूर्व-पश्चिम दिशा में दिल्ली से होकर गुजर रही है, जिसके कारण आने वाले तीन दिनों तक राजधानी में मौसम इसी तरह बना रह सकता है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अप्रैल तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके बाद 13 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा और गर्मी धीरे-धीरे फिर से लौटेगी।
Delhi Weather: लू से मिली राहत
13 से 16 अप्रैल के बीच दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 24 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दिल्लीवासियों के लिए राहत की बात यह है कि पिछले सप्ताह के मुकाबले तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 7 से 9 अप्रैल के बीच दिल्ली में लगातार लू की स्थिति बनी रही, जबकि 10 अप्रैल को भी कुछ इलाकों में लू चली थी। अब मौसम में नमी बढ़ने और हवाओं के रुख बदलने के चलते लू का असर कम हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications