Delhi Weather Today: फिर भीगी दिल्ली,आज भी जारी है Yellow Alert, IMD ने कही ये बात

Delhi Mausam ki Jankari:देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बारिश हो रही है और आज भी यहां पर जमकर बादल बरसे हैं। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज भी राजधानी का मौसम गीला रहेगा और पूरे दिन दिल्ली भीगी-भीगी ही रहेगी। आईएमडी ने कल से ही यहां पर Yellow Alert जारी किया हुआ है, उसका कहना है कि दिल्ली में शनिवार तक मौसम का यही हाल रहने वाला है और बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं।

Delhi Weather Today

शुक्रवार को यहां पर अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रह सकता है। वैसे पिछले दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में सुधार हुआ है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 167 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 194 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 203 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 187 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -179 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 114 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 169 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने के आसार हैं।

Recommended Video

    Delhi Weather Today: फिर भीगी दिल्ली,आज भी जारी है Yellow Alert, IMD ने कही ये बात

    आज यहां भी होगी बारिश

    दिल्ली के अलावा यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, एमपी, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गुजरात में तो कल से भारी बारिश हो रही है, यहां के कई जिलों में तो काफी स्थिति खराब हो गई है।

    कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

    सूरत, नवसारी, वलसाड और तापी के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, मौसम विभाग ने आज भी यहां के लिए अलर्ट जारी किया हुआ है तो वहीं असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में आज भी बरसात का अलर्ट जारी है , जबकि कोंकण और गोवा और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आंशका बनी हुई है, जिसके लिए Yellow Alert जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+