आखिरकार दिल्ली-NCR को मिली भीषण गर्मी से राहत, झमाझम बारिश ने किया मौसम को सुहावना

दिल्ली। भीषण गर्मी और उमस का सामना कर रहे राजधानी दिल्ली और एनसीआर में रहने वालों को आखिरकार गर्मी से राहत मिल गई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली और आसपास के इलाकों में बूंदा-बांदी शुरू हो गई है। दरअसल, बुधवार सुबह से ही राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बादल छाए हुए थे, जो करीब 11 बजे से बूंदा-बांदी के रूप में बरस रहे हैं। इस बीच मौसम विभाग की ओर से खबर आ रही है कि अगले 3-4 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव आएगा और नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और रेवाड़ी में भी बारिश होगी।

Delhi: Rain lashes parts of the national capital

क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र (आरडब्ल्यूएफसी) के प्रमुख डा. कुलदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया था कि अगले 3 से 4 घंटों में दिल्ली और एनसीआर में बारिश हो सकती है। साथ ही कहा, मॉनसून उत्तर भारत में सक्रिय हो गया है। ऐसे में अब दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार में अगले 24 घंटे में अच्छी बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मानसून अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भी दस्तक दे सकता है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी। बारिश का यह दौर बृहस्पतिवार को भी जारी रहने का अनुमान है, वैसे 25 जून को दिल्ली में मानसून के पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद अगले कई दिनों तक मानसून की बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली के साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में मानसून के जोरदार दस्तक देने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने इस बार मानसून के दौरान दिल्ली में जमकर बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हुई तो लोगों को खासतौर से वाहन चालकों को जलभराव के चलते जाम का सामना करना पड़ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+