Delhi Weather Updates: दिल्ली पर मेहरबान इंद्र देवता, आज दिन भर मौसम रहेगा भीगा-भीगा

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त जमकर बादल बरस रहे हैं, इस बरसात की वजह से लोगों गर्मी और उमस से राहत मिली हुई है। दिल्ली की मानसूनी बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। आज सुबह से ही दिल्ली में हल्की-हल्की बरसात हो रही है।

Delhi Weather Updates

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज पूरे दिन दिल्ली में जमकर बारिश होगी और मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा। बारिश के दौरान ठंडी हवाएं भी चल सकती हैं। मालूम हो कि आईएमडी ने यहां पर दो दिनों के लिए पहले से ही Orange Aert जारी किया हुआ है। आज यहां पर अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आस-पास रह सकता है और हवाएं चलेंगी। वैसे पिछले दिनों लगातार हुई बारिश की वजह से यहां के प्रदूषण में सुधार हुआ है।

Recommended Video

    Delhi Weather Updates: दिल्ली पर मेहरबान इंद्र देवता, आज दिन भर मौसम रहेगा भीगा-भीगा

    The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 165 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 190 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 203 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 196 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली -179 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 114 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली - 168 AQI

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 26 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने के आसार हैं।

    आज यहां भी होगी बारिश

    दिल्ली के अलावा मुंबई, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, राजस्थान,एमपी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी है तो वहीं बाढ़ से ग्रस्त असम में आज भी भारी बारिश हो सकती है तो वहीं दूसरी ओर हिमाचल में आज भी भारी बारिश होने का अंदेशा है और यहां पर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया हुआ है।

    भारी से बहुत भारी बारिश होने की आंशका

    मेघालय, नागालैंड, मणिपुर,मिजोरम में भी बरसात का अलर्ट जारी है तो वहीं गुजरात, कोंकण और गोवा और केरल में भी भारी से बहुत भारी बारिश होने की आंशका के चलते अलर्ट जारी किया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+