Delhi Weather Today: दिल्ली में मौसम आज भी रहेगा गीला या चमकेगी धूप? जानिए IMD का अपडेट

Delhi Mausam ki Jankari: देश की राजधानी दिल्ली इन दिनों भीगी-भीगी है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भी राजधानी में हल्की बारिश होने का अंदेशा व्यक्त किया है। उसका कहना है कि आज पूरे दिन दिल्ली में हल्की-हल्की बारिश होती रहेगी और मौसम गीला-गीला ही रहने वाला है।

राजधानी में जारी है 'येलो अलर्ट'

आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में कल के बाद से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, आज के लिए यहां पर 'येलो अलर्ट' भी जारी है। विभाग ने कहा है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी।

Delhi Weather Today

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। आपको बता दें लगातार बारिश होने से दिल्ली की हवा में प्रदूषण पहले से काफी कम हो गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 157 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 189 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 186 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -172 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 112 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 163 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 39डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज यहां भी होगी बारिश

केवल दिल्ली में ही आज बारिश नहीं होगी बल्कि यूपी, राजस्थान, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका है। इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी है।

अभी तक 9 लोगों की मौत

गुजरात में बारिश ने तांडव मचा दिया है, यहां पर बरसात की वजह से अलग-अलग इलाकों में अभी तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने आज भी यहां बारिश का अलर्ट जारी किया है तो वहीं बाढ़ से ग्रस्त असम में आज भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है इसलिए यहां भी अलर्ट जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+