Delhi Weather: घने कोहरे के आगोश में दिल्ली- NCR, 29 ट्रेनें लेट, आज भी Orange Alert

आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है तो वहीं शीतलहर का अलर्ट जारी है।

Delhi Weather:

Recommended Video

    Weather Update: कोहरे ने रोकी रफ्तार,कई ट्रेनें लेट, फ्लाइट्स पर भी असर | वनइंडिया हिंदी *News

    Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत कोहरे और शीतलहर की चपेट में हैं। घने कोहरे की वजह से लोगों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। आज सुबह से दिल्ली-एनसीआर में कोहरे की चादर छाई हुई है, जिसकी वजह से दृश्यता काफी कम हो गई है और इस वजह से रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। उत्तर भारतीय रेलवे ने 29 ट्रेनों की लिस्ट जारी की है, जो कि अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं जिससे यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है क्योंकि भरी सर्दी में उन्हें इस वक्त प्लेटफार्म पर वक्त व्यतीत करना पड़ रहा है।

    Delhi Weather:

    यही हाल फ्लाइट्स का है, जो कि दृश्यता कम होने की वजह से काफी लेट उड़ रही हैं। आईएमडी के डेटा के मुताबिक आज आज सुबह 5:30 बजे भटिंडा में 0 मीटर, अमृतसर में 25 और अंबाला में 25-25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, दिल्ली (सफदरजंग) में 25 मीटर, दिल्ली (पालम) में 50 मीटर; उत्तर प्रदेश: आगरा-0 मीटर, लखनऊ (अमौसी)-0 मीटर, वाराणसी (बाबतपुर)-25 मीटर, बरेली-50 मीटर दृश्यता दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में Orange Alert और 10 जनवरी के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के लिए ठंड का रेड अलर्ट जारी किया है।

    कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे

    कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी का दौर आज भी जारी रहेगा, यहां के कई इलाकों में पारा शून्य के नीचे चल रहा है तो वहीं राजस्थान में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां आज भी 'कोल्ड डे' ही है है। दिल्ली में ठंड का प्रकोप देखते हुए दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 15 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहने का अनुमान है।

    Delhi Weather:

    तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

    • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 382 AQI
    • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 383 AQI
    • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 372 AQI
    • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 363 AQI
    • परपड़गंज, दिल्ली - 371 AQI
    • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 383 AQI
    • लोधी रोड, दिल्ली AQI 372

    अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+