Delhi Weather: दिल्ली में इस सीजन की सबसे सर्द सुबह, अब पड़ेगी हाड़ कंपाने वाली ठंड

आज सुबह दिल्ली में के तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई जो कि नार्मल तापमान से तीन डिग्री कम है, जो कि अब तक से सीजन की सबसे ठंडी सुबह है।

 Delhi Weather:

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari: दिल्ली में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है, कोहरे की गिरफ्त में इस वक्त पूरा एनसीआर है। पिछले दो दिनों से राहत मिलने के बाद आज एक बार फिर से दिल्ली की सुबह कड़ाके की ठंड के साथ हुई है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में हाड़ कंपाने वाली ठंड देखने को मिलेगी क्योंकि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी संभव है, जिसकी वजह से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी और लोगों को भयंकर सर्दी का सामना करना पड़ेगा।

 Delhi Weather:

आज सुबह दिल्ली में के तापमान में 5.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई जो कि नार्मल तापमान से तीन डिग्री कम है, जो कि अब तक से सीजन की सबसे ठंडी सुबह है। कोहरे की वजह से आज सफदरजंग हवाईअड्डे पर सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता भी काफी कम रही। मौसम विभाग ने यहां पर कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया हुआ है,आईएमडी ने पहले से ही यहां पर लोगों को हेल्थ के प्रति अलर्ट रहने की हिदायत दी है।

पंजाब, हरियाणा में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है। धरती की जन्नत यानी कश्मीर की डल झील में पानी जम गया है तो वहीं दूसरी ओर आज भी यहां पर बर्फबारी देखने को मिलेगी। हिमाचल और उत्तराखंड में भी कोहरे और बरसात का दौर जारी रहेगा तो वहीं पंजाब, हरियाणा, यूपी, एमपी, बिहार में घना कोहरा छाया रहेगा और ठंड का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ेगा।

न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना

आज यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक रहने की संभावना है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 334 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 389 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 365 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 334 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली - 366AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 374 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली AQI 347
 Delhi Weather:

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+