Delhi Weather updates: दिल्ली -NCR में हुई बारिश, मौसम हुआ सुहाना, जानिए कब आ रहा मानसून?
दिल्ली का मौसम (Delhi Rains Today): दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से बारिश हो रही है और लोगों को हीटवेव से राहत मिली हुई है। बारिश के कारण तापमान में कमी आई है।

Delhi Rains (Mausam Ki Jankari): देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त इंद्र देवता काफी मेहरबान हैं, आज भी यहां के कई इलाकों से आंधी-पानी की खबर है। सोमवार दोपहर बाद से यहां से एकदम से मौसम ने करवट ली है और पहले कुछ जगहों पर आंधी चली फिर बारिश हो गई है।
राजधानी में मौसम ने करवट ली
गौरतलब है कि सुबह से दिल्ली में धूप निकली थी लेकिन अचानक से मौसम ने करवट ली और इस वक्त यहां का मौसम काफी खुशनुमा हो गया। मालूम हो कि यहां पर मौसम विाभाग ने पहले से येलो अलर्ट जारी किया हुआ था। आईएमडी ने कहा है कि पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता की वजह दिल्ली और आस-पास के इलाकों में इस वक्त बारिश हो रही है, विक्षोभ का असर अगले दो तीन दिन और रहने वाला है।
हल्की से मध्यम बारिश होगी
आईएमडी के Twitter हैंडल पर मौसम का अपडेट दिया गया है। उसके मुताबिक अगले कुछ घंटों में दिल्ली -एनसीआर , गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, गुरुग्राम, करनाल , खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, सादाबाद, टूंडला, आगरा, मेरठ और भिवाड़ी में हल्की से मध्यम बारिश होगी और इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
मई का महीना ठंडा-ठंडा
आपको बता दें कि एक हफ्ते गर्मी से कष्ट देने के बाद दिल्ली में मई का महीना अभी ठंडा ही रहा है। इस महीने में अभी तक राजधानी में औसत से दो गुना बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक मई में अभी तक 77.7 मिमी बारिश हुई है, जो कि औसत से दो गुना है। फिलहाल बारिश होने से लोगों को तपन से राहत मिली हुई है।
कब आएगा मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार मानसून केरल में चार जून के आस-पास पहुंच रहा है इसलिए दिल्ली में इसकी एंट्री लेट होगी। ये 12 जुलाई के आस-पास वहां पहुंचेगा यानी कि दिल्ली में 12 दिन मानसून लेट है लेकिन इसकी गति वहां सामान्य ही रहने वाली है। फिलहाल मानसून की बारिश अच्छी-खासी होगी और अलनीनो इफेक्ट का असर सितंबर वाले मानसून चक्र में दिखेगा। पहले दिल्ली में इसकी गति स्लो रहेगी लेकिन बाद में ये स्पीड पकड़ लेगा।
आज यहां भी होगी बारिश
दिल्ली के अलावा आज के लिए गुजरात, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है तो वहीं उत्तराखंड, हिमाचल और कश्मीर में भी हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार दिख रहे हैं, जबकि साउथ के राज्यों जैसे कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में भी शाम तक भारी वर्षा के आसार है, जिसके लिए मौसम विभाग ने पहले से ही चेतावनी जारी की हुई है।












Click it and Unblock the Notifications