Delhi Weather: दिल्ली-NCR में कोहरे का आतंक, एयरपोर्ट ने जारी किया Alert, शीतलहर से लोग परेशान
दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के रहने की आशंका को व्यक्त किया है और शीतलहर चलने का अनुमान है।

Today Temperature in Delhi (दिल्ली का तापमान), Mausam Ki Jankari:देश की राजधानी में ठंड का प्रकोप चरम स्तर पर है। कोहरे और शीतलहर ने लोगों का जीना मुहाल किया हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली, बिहार, पंजाब, हरियाणा में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने के कारण पहाड़ों पर बारिश होने की आशंका है, जिससे अब गलन बढ़ेगी और लोगों को हाड़ कंपाने वाली ठंड का सामना करने पड़ेगा।

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के रहने की आशंका को व्यक्त किया है। आईएमडी ने कहा है कि दिल्ली में 3 से 7 जनवरी के बीच अधिकतम तापमान 20 डिग्री से नीचे रहेगा और दांत कटकटाने वाली ठंड पड़ेगी। कोहरे के कारण एयरपोर्ट ने भी लोगों को अलर्ट जारी किया है और कहा है कि फ्लाइट को लेकर एयरलाइन से कनेक्ट रहें, गौरतलब है कि पिछले दिनों कोहरे के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा प्लाइट्स कैंसिल और बहुतों को डायवर्ट किया गया, जिससे लोगों को बहुत असुविधा हुई तो वहीं कोहरे के कारण ट्रेन सेवा भी प्रभावित है और बहुत सारी ट्रेनों को कैंसिल किया गया है और बहुत ट्रेनें लेट चल रही हैं।
दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर
तो वहीं सर्दी के साथ-साथ दिल्ली में प्रदूषण भी चरम पर है। आज भी यहां के कई इलाकों में AQI 300 के पार है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 345 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 391 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 378 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 377 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली - 369 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 375 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली AQI 355

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री रहने के आसार हैं। तो वहीं कश्मीर, हिमाचल में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं तो वहीं दक्षिण में फिलहाल मौसम साफ रहेगा लेकिन दिन में ठंडी हवाएं चल सकती हैं तो वहीं पूर्वोत्तर में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications