Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, पूरे हफ्ते बारिश की संभावना
Delhi Weather: दिल्ली में सुबह-सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से राहत, पूरे हफ्ते बारिश की संभावना
नई दिल्ली, 27 जुलाई: दिल्ली में मंगलवार सुबह-सुबह बारिश हुई। बारिश ने दिल्ली वालों को गर्मी और उमस से राहत दिला दी है और सुबह तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली के हर इलाके से बारिश की तस्वीरें सामने आई हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में सोमवार (26 जुलाई) को ही बारिश के अलर्ट जारी किए थे। लेकिन दिल्ली में सोमवार सुबह से बादल तो छाए हुए थे पर बारिश नहीं थी। दिल्ली में मानसून आने के बाद दूसरी बार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना है। राजधानी में इस हफ्ते हर दिन हल्की से मध्यम बारिश होगी।
Recommended Video

दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की संभावना
मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होने की वजह से अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट आएगी और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। आईएमडी ने कहा कि बारिश के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता भी इस हफ्ते संतोषजनक कैटेगरी में रहने की उम्मीद है।
मंगलावार (27 जुलाई) को लेकर भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम तीव्रता के साथ बारिश होने की संभावना है।
आईएमडी ने मंगलवार की सुबह 5.26 बजे ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली, नई-दिल्ली (आईजीआई एयरपोर्ट, द्वारका, पालम), मध्य दिल्ली, दक्षिण-दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम-दिल्ली, गुरुग्राम, मानेसर, सोहना, भिवाड़ी के कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के होगी। बावल, रेवाड़ी, मानेसर (हरियाणा) और नारनौल, पानीपत, नूंह, करनाल, सफीदों, (हरियाणा), तिजारा, अलवर, झुंझुनू, राजगढ़, डीग, नगर, खैरथल, मेहंदीपुर, महवा, लछमनगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश अगले 2 घंटों के दौरान होगी।
सोमवार को दिल्ली में उमस से परेशान हुए लोग
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और रविवार को 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। सोमवार और रविवार दिल्ली में लोग उमस से परेशान हो गए थे। रविवार को न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा।












Click it and Unblock the Notifications