Delhi Weather: दिल्ली में रातभर तेज बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से कई रास्तों पर लगा ब्रेक
Delhi Weather: दिल्ली में रातभर तेज बारिश से गर्मी से राहत, जलभराव से कई रास्तों पर लगा ब्रेक
नई दिल्ली, 21 अगस्त: दिल्ली में रातभर तेज बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। शुक्रवार (20 अगस्त) की रातभर दिल्ली में तेज बारिश हुई है और शनिवार (21 अगस्त) को बारिश का सिलसिला जारी है। दिल्ली में शनिवार को भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए गए हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का लेकर आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में बारिश की वजह से तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक आ गया है। दिल्ली में बारिश ने मौसम तो खुशनुमा कर दिया है लेकिन जलभराव के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। दिल्ली के कई रास्तों में आने-जाने लोगों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।
Recommended Video

दिल्ली में इन-इन रास्तों पर जलभराव
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर शनिवार सुबह जानकारी दी है कि 1.5 फीट जलभराव के कारण आजाद मार्केट अंडरपास बंद है।
- वहीं आईटीओ क्षेत्र में जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
- प्रगति मैदान इलाके में सड़कों पर बहुत ज्यादा बारिश का पानी भर गया है। जलभराव के कारण वाहनों को वहां से आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि जलभराव के कारण मिंटो ब्रिज (दोनों कैरिजवे) पर यातायात की आवाजाही बंद कर दी गई है।
- दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, जलजमाव के कारण मूलचंद अंडरपास पर यातायात प्रभावित है।

दिल्ली में आज में होगी बारिश, ऑरेंज अलर्ट जारी
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज यानी शनिवार (21 अगस्त) को भी बारिश होगी। इसको लेकर आईएमडी ने दिल्ली के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। दिल्ली में इस पूरे हफ्ते बारिश होगी। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली (सफदरजंग) में 21 अगस्त को सुबह 2.30 से 5.30 बजे के दौरान 73.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

22 अगस्त के बाद दिल्ली में कम होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली में 22 अगस्त से बारिश कम होगी। 23 अगस्त को दिल्ली में बूंदाबांदी होने की संभावना है। वहीं 24 अगस्त को मौसम शुष्क रहेगा। दिल्ली में गर्मी से राहत 26 अगस्त तक रहेगा। उसके बाद दिल्ली में तापमान बढ़ना भी शुरू हो जाएगा। 25 और 26 अगस्त को तापमान दिल्ली में 37 डिग्री पहुंच सकता है।












Click it and Unblock the Notifications