Delhi mai Aaj Ka Mausam: दिल्ली में मौसम रहेगा साफ या होगी बारिश? जानिए IMD का अपडेट

Delhi Weather Forecast Update: मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है लेकिन ये प्रभावी नहीं है इसलिए बारिश नहीं होगी।

 Delhi Weather

Delhi Weather Forecast Today: देश की राजधानी दिल्ली में सर्द और गर्म का दौर जारी है। दो दिन बारिश और दो दिन धूप से लोग तंग हो गए हैं। बारिश हो जाने से तापमान में कमी तो आई है लेकिन आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ेगा। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा, दिन में धूप निकलेगी लेकिन हवाएं चलने का अनुमान है। आज भी दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। हालांकि दिल्ली में हाल ही में आई धूल भरी आंधी से यहां की आबोहवा एक बार फिर से खराब हो गई है। यहां पर प्रदूषण फिर से बढ़ गया है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 198 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 199 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 201 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 199 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -198 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 187 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 192 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने के आसार हैं।

हीटवेव की आशंका

जहां दिल्ली में मौसम का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर त्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश में हीटवेव की आशंका बनी हुई है। मौसम विभाग कहना है कि अगले हफ्ते से इन राज्यों में गर्मी का वृहद रूप देखने को मिलेगा और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

आज हल्की बारिश के आसार

तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज से लेकर अगले 24 घंटों के अंदर भारी बारिश की आशंका है, इसके लिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+