Delhi Aaj Ka Mausam: दिल्ली का पारा हाई, क्या आज होगी बारिश? जानिए IMD का बड़ा अपडेट

Delhi Weather Update: मौसम विभाग ने कहा है कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजधानी और आस-पास के इलाकों में भी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

Delhi mai Aaj Ka Mausam:

Delhi Weather Forecast Today: देश की राजधानी में चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल किया है, कड़ी धूप की वजह से लोगों का बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है तो वहीं भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज दिल्ली के मौसम में बदलाव होगा और हल्की बारिश होने की संभावना नजर आ रही है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

उसका कहना है कि दिल्ली में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसकी वजह से दिल्ली में 23 मई से लेकर 27 मई के बीच बारिश होने के आसार हैं लेकिन दिल्ली में आज भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनताम तापमान 27 डिग्री रह सकता है।

एक बार फिर से प्रदूषण बढ़ गया

गौरतलब है कि पिछले दिनों आई यहां पर आई धूल भरी आंधी के कारण फिर से प्रदूषण बढ़ गया है। अगर आज बारिश होती है तो निश्चित तौर पर यहां की आबोहवा में भी सुधार होगा।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 221 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 255 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 245 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 289 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -234 AQI
  • अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 216 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली - 265 AQI

अगर एनसीआर की बात करें तो नोएडा में आज न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री, गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 42 डिग्री और गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहने के आसार हैं।

आज बारिश के आसार दिख रहे

जहां दिल्ली में मौसम का ये हाल है तो वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में भी आज बारिश के आसार दिख रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार , छत्तीसगढ़ में भी आज गर्मी चरम पर ही रहेगी तो वहीं झारखंड में आज हीटवेव का अलर्ट जारी है।

यहां होगी भारी बारिश

तो वहीं हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में आज हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं, जबकि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा मे बारिश का दौर जारी रहेगा तो वहीं जबकि कर्नाटक में आज फिर शाम तक भारी बारिश हो सकती है तो वहीं केरल में प्री-मानसून गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+