Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Delhi Weather Forecast: क्या 15 अगस्त को दिल्ली में होगी बारिश? जानिए IMD का जवाब

Delhi Weather on 15th August: 15 अगस्त 2024 को पूरा भारत 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा, जिसे लेकर देश में काफी तैयारियां चल रही हैं, इस स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी लगातार 11वीं बार लालकिले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।

तो वहीं उनकी स्पीच को सुनने के लिए देश के कोने-कोने से भी लोग आते हैं, ऐसे में दिल्ली का मौसम उस दिन कैसा रहेगा, इस सवाल का जवाब भी जानना काफी जरूरी है।

Delhi Weather on 15th August

क्योंकि पिछले एक हफ्ते से दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है, जिसकी वजह से दैनिक जीवन पर असर हुआ है।

गुरुवार के लिए Yellow Alert जारी किया-IMD

भारतीय मौसम विभाग ने 15 अगस्त पर राजधानी का मौसम कैसा रहेगा पर अपडेट दिया है। उसका अनुमान है कि इस दिन नेशनल कैपिटल में बारिश होगी और हवाएं भी चलेंगी और इसी वजह से उसने यहां पर गुरुवार के लिए Yellow Alert जारी किया है।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान

हालांकि उसने आज से ही दिल्ली और एनसीआर में परसों तक के लिए Yellow Alert जारी किया हुआ है। उसके मुताबिक आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरूग्राम, ग्रेटर नोएडा में हल्की बारिश हो सकती है तो वहीं आज न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री के आस-पास रहने का अनुमान है।

The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...

  • पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 103 AQI
  • पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 105 AQI
  • शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 17 AQI
  • मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 105 AQI
  • परपड़गंज, दिल्ली -104 AQI
  • लोधी रोड, दिल्ली -109 AQI

यह भी जानिए

  • 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
  • 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
  • 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
  • 201 से 300 के बीच 'खराब',
  • 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
  • 401 से 500 के बीच 'गंभीर'

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी हिमाचल-उत्तराखंड और कश्मीर में आज भी मौसम खराब है। यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी

मौसम की स्थिति को देखते हुए आज कश्मीर में अमरनाथ यात्रा को भी रोक दिया गया है तो वहीं कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में आज हल्की बारिश होने के आसार हैं तो वहीं दूसरी ओर असम, सिक्किम, मिजोरम में भारी बरसात का अलर्ट जारी है।

अगले दो तीन दिन के लिए भारी बारिश की आशंका

जबकि यूपी, एमपी, बिहार और गुजरात में भी अगले दो तीन दिन के लिए भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया गया है और लोगों को सेहत के प्रति जागरूक रहने की बात कही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+