Delhi Weather Updates: दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना, लोहे का पुल बंद , Alert जारी
नई दिल्ली, 30 जुलाई। देश के 'दिल' यानी दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने इस बारे में जानकारी देते हुए राजधानी में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यमुना में जल स्तर बढ़कर खतरे के निशान 205.33 मीटर के पार पहुंच गया है और इसलिए यमुना के निचले इलाकों को खाली करवाया जा रहा है। इस वक्त आपदा प्रबंधन विभाग ने प्रभावित होने वाले एरिया में 13 नौकाओं को तैनात किया है और सभी को सावधान रहने के लिए कहा है।
Recommended Video

दिल्ली में खतरे के निशान के ऊपर बह रही यमुना,
मालूम हो कि हरियाणा के हथनीकुंड बैराज से नदी में और पानी छोड़ा जा रहा है और इस वक्त बारिश भी हो रही है, जिसके कारण यमुना उफान पर आ गई है। फिलहाल यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोहे का पुल बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि हथिनीकुंड बैराज से जो पानी छोड़ा जाता है, उसे दिल्ली पहुंचने में दो से तीन दिन का वक्त लग जाता है। इस पानी का इस्तेमाल यहां पीने के लिए किया जाता है।

दिल्ली में Orange Alert जारी
आपको बता दें कि दिल्ली में पहले से ही Orange Alert जारी है तो वहीं अगले कुछ घंटों के अंदर दिल्ली, फरीदाबाद, वल्लभगढ़, महेंद्रगढ़, नारनौल, कोसली, चरखी दादरी, झज्जर, नूह, सोहना पर भारी बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। इससे पहले मौसम विभाग ने कहा था कि शनिवार-रविवार को दिल्ली में भारी बारिश की आशंका है।

कई राज्यों में Red Alert
यही नहीं आईएमडी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और झारखंड में भारी बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं जम्मू-कश्मीर में भी भारी बारिश के आसार है।

कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका
स्काईमेट ने कहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान दिल्ली, तेलंगाना,उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश , कर्नाटक, तमिलनाडु ,पश्चिम बंगाल, झारखंड उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब,हरियाणा , जम्मू कश्मीर, राजस्थान के पूर्वी हिस्से, मध्य प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक , पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं और कर्नाटक, केरल और दक्षिणी मध्य प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।












Click it and Unblock the Notifications