Delhi Water Cut Alert: दिल्ली वाले सावधान! राजधानी में 2 दिन पानी की किल्लत, कौन-कौन से इलाके होंगे प्रभावित?
Delhi Water Cut Alert: दिल्लीवासियों को अगले दो दिनों तक पानी की भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अलर्ट जारी करते हुए बताया है कि 9 जनवरी 2026 की शाम और 10 जनवरी 2026 की सुबह राजधानी के कई इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद या बेहद कम प्रेशर पर रहेगी।
जल बोर्ड के मुताबिक, यह असुविधा पाइपलाइन इंटरकनेक्शन वर्क और जलाशयों की सालाना फ्लशिंग प्रक्रिया की वजह से हो रही है। DJB ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से पानी स्टोर कर लें। जानिए किन-किन इलाकों में पानी नहीं आएगा...

क्यों रोकी जा रही है पानी की सप्लाई?
दिल्ली जल बोर्ड ने बताया कि चंद्रावल वाटर वर्क्स के अंतर्गत आने वाले जलाशयों में वार्षिक फ्लशिंग प्रोग्राम चलाया जा रहा है। यह एक नियमित रखरखाव प्रक्रिया होती है, जिसमें जलाशयों की सफाई की जाती है ताकि पानी की गुणवत्ता बेहतर बनी रहे। इस फ्लशिंग प्रक्रिया के चलते हिंदू राव रिजर्वॉयर से पानी पाने वाले इलाकों में दो दिनों तक सप्लाई प्रभावित रहेगी।
इसके अलावा, पश्चिमी दिल्ली में 900 मिमी व्यास की नई पानी की पाइपलाइन को छह अलग-अलग स्थानों पर इंटरकनेक्ट किया जा रहा है, जिससे वहां भी जल आपूर्ति रोकी जा रही है।
इंटरकनेक्शन वर्क से बढ़ी परेशानी
DJB के अनुसार, नई 900 मिमी डायामीटर की ख्याला मेन पाइपलाइन को इन 6 जगहों पर जोड़ा जा रहा है। जिसमें पंजाबी बाग क्लब, पंजाबी बाग रिजर्वॉयर, राम देव मार्ग, ख्याला BPS और नजफगढ़ नाले के दोनों ओर जोड़ा जा रहा है। इसी तकनीकी काम की वजह से कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी पानी की किल्लत
- नारायणा कमांड एरिया
- इंदरपुरी
- तोड़ापुर गांव
- नारायणा गांव
- नारायणा विहार
- कृषि कुंज
- मानसरोवर गार्डन
- राजौरी गार्डन और आसपास
- राजौरी गार्डन
MES व कीर्ति नगर का कमांड एरिया
- BPS/UGR HMP कॉलोनी
- पंजाबी बाग BPS/UGR का आंशिक क्षेत्र
- पश्चिमी दिल्ली के इलाके
- तिलक नगर
- ख्याला
- विष्णु गार्डन
- जे.जे. कॉलोनी, ख्याला
- रवि नगर
चांद नगर और आसपास के क्षेत्र
चंद्रावल और सिविल लाइंस जोन में भी असर
शुक्रवार और शनिवार को इन इलाकों में कम प्रेशर या पूरी तरह पानी बंद रहने की आशंका है-
- चांदनी चौक
- लाहौरी गेट
- पीली कोठी
- कश्मीरी गेट
- सेंट स्टीफन अस्पताल
- हिंदू राव अस्पताल
- सिविल लाइंस
- नया बाजार
- मोरी गेट
- तीरथ राम अस्पताल
- राजपुर रोड
- बंगला रोड
- सराय फूस
जल बोर्ड की लोगों से अपील
दिल्ली जल बोर्ड ने कहा है कि यह काम जरूरी रखरखाव और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार के लिए किया जा रहा है। बोर्ड ने लोगों से अनुरोध किया है कि-
- जरूरत के अनुसार पानी पहले से स्टोर कर लें
- पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें
- अनावश्यक बर्बादी से बचें
DJB का कहना है कि काम पूरा होते ही पानी की सप्लाई सामान्य कर दी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications