Delhi Water Crisis: दिल्ली के कई इलाकों में छाया जल संकट, नहीं आएगा पानी, जानें कौन से इलाके होंगे प्रभावित?

Delhi Water Crisis: 08 फरवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे। नतीजे सामने आते ही राजधानी दिल्ली में पानी की समस्या खड़ी हो गई है। इंटर कनेक्शन कार्य के कारण दिल्ली के कई इलाकों में 15 फरवरी से 21 फरवरी तक जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। पेयजल समस्या खड़ी होने की वजह से दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने लोगों पहले ये इसकी सूचना दी है।

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने बताया कि अंडरग्राउंड जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की वार्षिक फ्लशिंग प्रक्रिया के कारण 15 फरवरी से 21 फरवरी तक कई इलाकों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली जल बोर्ड ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग समय रहते पानी का इंतजाम कर लें।

Delhi Water Crisis

डीजेबी ने लोगों को एडवांस में पानी स्टोर करने की सलाह दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पल्ला एमबीआर में नवनिर्मित 900 मिमी और 1500 मिमी व्यास वाली पाइप लाइन को जोड़ने का काम होना है। इस कारण बाहरी-उत्तरी दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति 20 और 21 फरवरी को यानी दो दिनों में बाधित रहेगी।

इन इलाकों में 21 तक बाधित रहेगी वाटर सप्लाई

बुराड़ी, संतनगर, बादली, लिबासपुर, सिरसपुर, अलीपुर, नरेला क्षेत्र के गांवों व कालोनियों, संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर, नरेला औद्योगिक क्षेत्र के अलावा बख्तावरपुर, झंगोला, तिगीपुर, कुशक नंबर 111, महम्मदपुर, रमजानपुर, सिंघू, पल्ला, ताजपुर, अकबरपुर माजरा, अलीपुर, जिंदपुर, बकोली, खामपुर, बुधपुर, हमीदपुर गांव, होलंबी कलां, खेड़ा कलां, खेड़ा खुर्द, नया बांस, मामूरपुर, पाना उद्यान (पपोसिया नरेल), नरेला की वी-ए कॉलोनियां में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी।

15 से 18 तक इन इलाकों में बाधित रहेगी वाटर सप्लाई

डीजेबी के मुताबिक, जनकपुरी, विकासपुरी, बुढ़ेला, वसुंधरा एन्क्लेव सोसाइटी, न्यू आशोक नगर, शालीमार बाग, पीतमपुरा, पश्चिम विहार, रमेश नगर, कीर्ति नगर, मानसरोवर गार्डन, सरस्वती गार्डन, मस्जिद मोठ, श्रीनिवास पुरी, रोहिणी, किराड़ी, प्रेम नगर, अमन विहार, निठारी गांव, मुबारकपुर, मयूर विहार, दिलशाद गार्डन, शालीमार पार्क, कर्मपुरा, पंजाबी बाग में पानी नहीं आएगा।

तो वहीं,मादीपुर, गोविंदपुरी, गोविंदपुरी एक्सटेंशन, सराय काले खान, मोती बाग क्षेत्र, कालकाजी एक्सटेंशन, सरिता विहार, जसोला विहार, अवंतिका एन्क्लेव, माजरा गांव, कराला गांव, निजामपुर गांव, गढ़ी रंढाला गांव, सुलतानपुरी, पंचवटी, चित्रा विहार, निर्माण विहार, प्रीत विहार, शकरपुर, लक्ष्मी नगर, पटपड़गंज सोसाइटी, पूर्वी और पश्चिमी विनोद नगर, गाजीपुर गांव, न्यू मोती नगर, पंजाबी बाग के आसपास के इलाकों में वाटर सप्लाई बाधित रहेगी।

डीजेबी ने नंबर भी किए जारी

1916,23527679, 23538495, 23634469, 1800117118 (कंट्रोल रूम)
011-27700231 (होलंबी कलां)
011-27681578, 71218676 (केवल पार्क)
011-27619244,27677609 (बुराड़ी)

पानी स्टोर करके रखें

सतर्कता के लिहाज से दिल्ली जल बॉर्ड ने सभी लोगों से पानी स्टोर कर के रखने के लिए कहा है। हालांकि, डीजेपी ने कहा कि पानी को लेकर किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है। अगर किसी इलाके में पानी की किल्लत होती है तो डीजेबी कर्मी लोगों की मांग पर टैंकर से पानी मुहैया कराएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+