Delhi Water Crisis: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने हरियाणा के सीएम नायब सैनी को भेजा पत्र
Delhi News: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने में जल संकट को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र लिखा है। उन्होंने सैनी से दिल्ली में अतिरिक्त पानी छोड़ने की मांग की है। आतिशी का कहना है कि दिल्ली में सात वाटर ट्रीटमेंट प्लांट मुनक के पानी पर निर्भर हैं। आज अगर पानी की मात्रा नहीं बढ़ी, तो आगामी कुछ दिनों में दिल्ली में जल संकट और गहरा जाएगा।
इससे पूर्व शनिवार को जल मंत्री आतिशी ने बवाना स्थित मुनक नहर की दो उप नहरों का दौरा किया । यहां निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पिछले सात दिनों से लगातार हरियाणा कम मात्रा में पानी भेज रहा है। मुनक नहर से दिल्ली को 1050 क्यूसेक जल मिलता है, किंतु अभी यह कम होकर 840 क्यूसेक तक रह गया है।

मुनक नहर का मुआयना करने के बाद आतिशी ने पत्रकारों से कहा कि मुनक नहर से केवल 840 क्यूसेक पानी मिल रहा है, जबकि 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। अगर मुनक नहर से दिल्ली को उसके हिस्से का पानी कम मिलेगा, तो इसका असर दिल्ली के सभी 7 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा होने पर शहर में आगामी कुछ दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी।
मंत्री आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी में परेशान करने के लिए हरियाणा सरकार सियसत बंद करके दिल्ली को उसके हिस्से का पानी देना चाहिए । दिल्ली घरेलू उपयोग के पानी के लिए पूरी तरह यमुना पर निर्भर है। दिल्ली के 7 वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिल्ली के घरों में पानी पहुंचता है। इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी वजीराबाद बैराज और मुनक नहर की दो उप नहरों सीएलसी और डीएसबी से पहुँचता है। दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में इन दोनों उप नहरों से पानी जाता है।
यह भी पढ़ें Punjab: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस रहेगा अवकाश, पंजाब सरकार ने जारी किया आदेश












Click it and Unblock the Notifications