Punjab: गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस रहेगा अवकाश, पंजाब सरकार ने जारी किया आदेश

Punjab News: आगामी 10 जून को पंजाब में सोमवार सार्वजनिक अवकाश रहेगा। राज्य सरकार के द्वारा आदेश के मुताबिक इस दिन सरकारी और व्यावसायिक इकाइयों में छुट्टी रहेगी। दरअसल 10 जून को शहीदों के सरताज साहिब श्री गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस है।

पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में इस दिन छुट्टी की घोषणा की है। ज्ञात हो कि गुरु अर्जुन देव जी सिखों के पांचवें गुरु और सिख धर्म के प्रथम शहीद हुए हैं। इन्हें शहीदों का सरताज कहा जाता है। इनकी शहीदी के पश्चात् इनके सुपुत्र गुरु हरगोबिंद साहिब जी ने शांति के साथ ही सैनिक बनने का भी उपदेश दिया।

cg

गुरु अर्जुन देव जी का पालन-पोषण गुरु अमरदास जी जैसे गुरु तथा बाबा बुड्ढा जी जैसे महापुुरुषों की देखरेख में हुआ था। वह बचपन से ही बहुत शांत स्वभाव और पूजा भक्ति करने वाले थे। गुरु रामदास जी के तीन सुपुत्र बाबा महादेव जी, बाबा पृथी चंद जी और अर्जुन देव जी थे। जिनमें से गुरु रामदास जी ने हर प्रकार की जांच-पड़ताल करने के बाद अर्जुुन देव जी को गुरुगद्दी दी थी।

यह भी पढ़ें पंजाब में AAP का अगला मिशन शुरू, सीएम भगवंत मान ने कहा, आगामी चुनावों के लिए तैयार रहें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+