Delhi: बैग में मिली लड़की की लाश, स्टोल से गला घोंटकर हत्या, मंगेतर फरार
Delhi Crime: दिल्ली में एक बार फिर सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विश्वास नगर के एक कमरे में संदिग्ध बैग में 23 साल की महिला का शव बरामद हुआ है। मृतक महिला की पहचान 23 वर्षीय समा के रूप में की गई और उसके मंगेतर पर ही उसकी हत्या करने का संदेह है।
पीसीआर कॉल की सूचना पर पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। घटनास्थल की फोरेंसिक जांच की गई। पुलिस के मुताबिक, मृतका के गले पर कसने के निशान मिले हैं। ऐसा लगता है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। उचित धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। आगे की जांच जारी है।

स्टोल से गला घोंटने के बाद महिला की हत्या
पुलिस ने कहा कि उन्हें शाम करीब साढ़े चार बजे विश्वास नगर इलाके में एक कमरे के अंदर एक संदिग्ध बैग के बारे में फोन आया था। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और बैग के अंदर महिला का शव पाया। आशंका है कि महिला के स्टोल से ही उसका गला घोंटा गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी मंगेतर की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications