दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर बम निरोधर दस्ता, कैंपस में हड़कंप
Delhi University Bomb Threat: दिल्ली यूनिवर्सिटी के दो प्रमुख कॉलेजों - रामजस कॉलेज (Ramjas College) और देशबंधु कॉलेज (Deshbandhu College) को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को दिल्ली में हड़कंप मच गया। दोनों कॉलेजों को धमकी भरे ईमेल मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने तुरंत बम स्क्वॉयड (Bomb Squad) और डॉग स्क्वॉयड के साथ दोनों परिसरों को पूरी तरह से खाली करा दिया और बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया।
हालांकि, घंटों चले सघन सर्च ऑपरेशन के बाद भी कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक पदार्थ बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने एहतियात के तौर पर पूरी बिल्डिंग की तलाशी ली और अब इसे एक हॉक्स कॉल मानकर जांच कर रही है।

पुलिस ने मौके पर तुरंत की कार्रवाई
धमकी भरे ईमेल प्राप्त होते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा उपाय अपनाते हुए दोनों कॉलेज खाली करवा दिए। पुलिस की स्पेशल टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे परिसर की जांच की। प्राथमिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला। पुलिस लगातार घटनास्थल का सर्वे कर रही है और सुरक्षा के लिए छात्रों और स्टाफ को सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।
धमकी ईमेल की जांच जारी, IP एड्रेस नहीं मिला
पुलिस ईमेल की पूरी जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इसे कौन भेजा। अब तक धमकी भरे ईमेल का कोई सिस्टम IP पता नहीं चल पाया है। पुलिस साइबर सेल और टेक्निकल टीमों के साथ मिलकर डिजिटल साक्ष्य एकत्र कर रही है। फिलहाल किसी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति का पता नहीं चला है। जांच जारी है और अधिकारियों ने छात्रों और स्टाफ को अलर्ट रहने की सलाह दी है।
ये भी पढ़ें: Delhi MCD By-Election Results 2025: CM रेखा गुप्ता की सीट पर किसने मारी बाजी? BJP या AAP












Click it and Unblock the Notifications