दिल्ली: तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने छीन ली दो मासूमों की जिंदगी

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के इलाके में लगी आग ने दो मासूमों की जान ले ली। तीन मंजिला इमारत में आग लगने के कारण ये दोनों आग में झुलस गये थे। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी ने बताया कि तीन मंजिला इमारत में शुक्रवार की रात करीब 10.30 बजे आग लगी थी। इस आग में बुरी तरह झुलसने से 8 साल की आकांक्षा और 10 साल के उसके भाई सरतान की मौत हो गई।

Delhi: Two children died in fire at three-storey building in Adarsh Nagar

आदर्श नगर इलाके में आग में झुलसने से दो बच्चों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह ये आग लगी थी और ये आग पहली मंजिल से दूसरी मंजिल तक फैल गई। आज बुझाने के लिए 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी।

जब आग लगी तब परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। घर का मालिक अनुराग एक शादी समारोह में गया और आग लगने के वक्त वो मौजूद नहीं था। अनुराग ने आदर्श नगर से म्यूनिसिपल कारपोरेशन का चुनाव भी लड़ा था।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्रालय ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट, योगी सरकार ने रद्द की अफसरों की छुट्टियां

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+