Republic Day 2021: फुल ड्रेस रिहर्सल आज, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों से बचने की दी सलाह

Delhi Traffic Updates, दिल्ली। 26 जनवरी को पूरे देश में गणतंत्र दिवस (Republic Day) धूमधाम के साथ मनाया जाएगा, इसके लिए देश की राजधानी दिल्ली में तैयारियां शुरू हो गई। गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए शनिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। अगर आप इस खबर को बिना पढ़े आज (23 जनवरी) को अपने घर से बाहर निकलते है जाम में फंस सकते है।

Recommended Video

    Republic Day 2021: Rajpath पर Full Dress Rehearsal, देखें जवानों का शक्ति प्रदर्शन । वनइंडिया हिंदी
    Delhi traffic update news: Delhi traffic police issued advisory for full dress rehearsal for Republic Day

    दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, गणतंत्र दिवस के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल विजय चौक से आज सुबह 9.50 बजे शुरू होगी और यह नेशनल स्टेडियम तक जाएगी। रिहर्सल खत्म होने तक विजय चौक पर किसी भी यातायात की अनुमति नहीं है। इसलिए दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में ट्रैफिक डायवर्जन को लेकर एडवाइजरी जारी की है। साथ ही लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया गया है।

    दिल्ली पुलिस के संयुक्त पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) मनीष अग्रवाल ने बताया कि परेड विजय चौक से शुरू होकर राजपथ पर अमर जवान ज्योति, इंडिया गेट, प्रिंसेस प्लेस गोलचक्कर, तिलक मार्ग रेडियल रोड से लेफ्ट टर्न, सी-हेक्सागॉन राइट टर्न और लेफ्ट टर्न लेकर नेशनल स्टेडिमय के गेट नंबर एक पर खत्म होगी। 23 जनवरी की फुल ड्रेस रिहर्सल को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस 22 जनवरी को रात 11 बजे के बाद विजय चौक, रफी मार्ग, जनपथ, मानसिक रोड आदि मार्गों को बंद कर दिया है।

    नार्थ से साउथ जाने वालों के लिए रुट
    नार्थ से साउथ जाने के लिए लोग रिंग रोड, आश्रम चौक, सरायकालेखां, आईपी फ्लाईओवर, राजपथ व रिंग रोड होकर जाए। मदरसा, लोधी रोड टी पाइंट, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, शेख मुजीबुर रहमान रोड- मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं।

    पूर्व से पश्चिमी जाने वालों के लिए रुट
    लोग पूर्व से पश्चिमी रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, ररोंग रोड, धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोह और मंदिर मार्ग होकर आ-जा सकते हैं। रिंग रोड, बुलेवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग और शंकर रोड गोलचक्कर होकर आ-जा सकते हैं।

    नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए इन मार्गों का करे प्रयोग
    साउथ से नई दिल्ली जाने वाले लोग धौला कुंआ, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुईया रोड, आउटर सर्किल कनॉट प्लेस, चेम्सफोर्ड रोड होकर पहाडग़ंज साइड नई दिल्ली रेलवे स्टेशन व मिंटो रोड होकर अजमेरीगेट साइड से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जा सकते हैं। पूर्वी दिल्ली से लोग बुलेवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालां, डीबी गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड होकर जा सकते हैं। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए रिंग रोड जा सकते हैं।

    दो मेट्रो बंद रहेंगे, इंटरचेंज की सुविधा होगी
    23 जनवरी को सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक केन्द्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों में प्रवेश व निकास बंद रहेगा। हालांकि इस दौरान यात्रियों के लिए केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर इंटरचेंज की सुविधा रहेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+