Delhi Traffic Advisory:नवरात्रि में कौन से रास्ते बंद, कहां लगा है डायवर्जन?घर से निकलने से पहले देख लें डिटेल
Delhi Traffic Advisory: मां शैलपुत्री की पूजा के साथ नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। पूरे देश में दुर्गा पूजा की धूम है। दिल्ली में दुर्गा पूजा और दशहरा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 22 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक लाल किले के सामने रामलीला और मेले का आयोजन होगा।
इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास एडवाइजरी जारी की है। ताकि लोगों को रास्तों की जानकारी पहले से मिल सके। कई रूट्स में बदलाव किए गए हैं। दुर्गा पूजा के दौरान ट्रैफिक और अन्य असुविधा से बचने के लिए किस रूट से ट्रेवल करना सही होगा इसकी पूरी डिटेल इस आर्टिकल में दी गई है।

तीन प्रमुख रामलीलाओं का आयोजन
इस बार 10 दिन तक चलने वाले उत्सव में तीन बड़ी रामलीलाएं होंगी। लव कुश रामलीला, नव श्री धार्मिक रामलीला और श्री धार्मिक रामलीला का आयोजन होने जा रहा है। इसके साथ ही झूले, खाने-पीने के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रहेंगे।
ये भी पढ़ें: PM Modi Northeast Visit: नवरात्रि पर पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा
किन रास्तों से बचें
- पुलिस ने सलाह दी है कि लोग लाल किले के सामने वाली नेताजी सुभाष मार्ग से बचें।
- दिल्ली गेट से छत्ता रेल जाने वाले लोग राजघाट, शांतिवन, हनुमान सेतु और केले घाट से होकर जा सकते हैं।
- वापसी पर हनुमान सेतु, सलीमगढ़ बाइपास और राजघाट से दिल्ली गेट तक पहुंचने की व्यवस्था रहेगी।
शाम को लगेगा डायवर्जन
- 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक रोजाना शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक दिल्ली गेट चौक, दरियागंज और छत्ता रेल चौक से आने-जाने वाले व्यावसायिक वाहन और डीटीसी बसें लाल किले की ओर नहीं जा सकेंगी।
- नेताजी सुभाष मार्ग और निषाद राज मार्ग पर भी यातायात सीमित रहेगा। जरूरत पड़ने पर निजी गाड़ियों को भी शांति वन चौक, दिल्ली गेट और छत्ता रेल चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
पार्किंग की व्यवस्था
बिना पार्किंग लेबल वाले लोग अपनी गाड़ियां इन जगहों पर खड़ी कर सकते हैं:
- एएसआई पार्किंग, माधव दास पार्क
- तिकोना पार्क पार्किंग
- सुनेहरी मस्जिद पार्किंग
- परेड ग्राउंड
- दंगल मैदान
- ओमैक्स मॉल पार्किंग
- चर्च मिशन रोड पार्किंग
लेबल वाली गाड़ियों के लिए समितियों ने अलग पार्किंग की जगह तय की है, जैसे-लाहौरी गेट, 15 अगस्त पार्क और 4A पार्किंग एरिया।
आरक्षित वाहनों के लिए एग्जिट रूट
- नव धार्मिक और नव श्री धार्मिक समिति की गाड़ियां ज्ञान पथ से बाहर निकलेंगी।
- लव कुश समिति की गाड़ियां नेताजी सुभाष मार्ग से बाहर आएंगी।
मेट्रो से जाना होगा आसान
जो लोग मेले और रामलीला देखने आना चाहते हैं, वे लाल किला और जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस से वो लंबे ट्रैफिक और पार्किंग से जुड़ी परेशानियों से बच सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Gold Rate: नवरात्रि के पहले दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा? गहने खरीदने से पहले जान लें 22 कैरेट गोल्ड रेट












Click it and Unblock the Notifications