PM Modi Northeast Visit: नवरात्रि पर पीएम मोदी का पूर्वोत्तर दौरा, त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में करेंगे विशेष पूजा
PM Modi Northeast Visit: नवरात्रि का पावन पर्व आज से शुरू हो गया है। इसी शुभ मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के दो अहम राज्यों, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा के दौरे पर हैं। इस दौरे को धार्मिक और विकास दोनों दृष्टियों से बेहद खास माना जा रहा है। अरुणाचल प्रदेश में वे हजारों करोड़ की जलविद्युत परियोजनाओं की नींव रखेंगे। वहीं त्रिपुरा में माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के पुनर्विकसित परिसर का उद्घाटन करने के बाद शक्तिपीठ में विशेष पूजा-अर्चना करेंगे।
ईटानगर में पीएम मोदी 3,700 करोड़ रुपये से अधिक की दो बड़ी जलविद्युत परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इन परियोजनाओं से पूर्वोत्तर के बुनियादी ढांचे और ऊर्जा क्षेत्र को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है। त्रिपुरा पहुंचकर प्रधानमंत्री माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर परिसर के पुनर्विकास कार्यों का उद्घाटन करेंगे। नवरात्रि के पहले दिन यहां पूजा करना उनके दौरे को और भी खास बना रहा है। त्रिपुरा सुंदरी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और इसे धार्मिक दृष्टि से बेहद पवित्र माना जाता है।

'नागरिक देवो भव:, हमारा मंत्र'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में बोले"...जैसा तिरंगे का पहला रंग केसरिया है, वैसा ही अरुणाचल का पहला रंग केसरिया है। यह भूमि वीरता की भूमि है।" उन्होंने कहा,"नागरिक देवो भव:, हमारा मंत्र है।"
#WATCH | Itanagar, Arunachal Pradesh | Prime Minister Narendra Modi says, "... Jaise tirange ka pehla rang kesariya hai, waise hi Arunachal ka pehla rang kesariya hai. This land is a land of valour."
Source: ANI/DD pic.twitter.com/4bLZeTARs3
— ANI (@ANI) September 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अरुणाचल की मेरी यात्रा विशेष बन गई है। नवरात्रि के पहले दिन मुझे इतने खूबसूरत पहाड़ देखने को मिले... आज अगली पीढ़ी के जीएसटी सुधार लागू हो गए हैं। जीएसटी बचत उत्सव शुरू हो गया है... अरुणाचल को बिजली, स्वास्थ्य, पर्यटन और कई अन्य क्षेत्रों की परियोजनाएँ दी गई हैं..."
पीएम मोदी का नवरात्रि से जुड़ाव
हर साल नवरात्रि के दौरान प्रधानमंत्री उपवास रखते हैं। इस बार भी वे पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना करेंगे। उन्होंने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हर किसी के जीवन में नई शक्ति और विश्वास लेकर आए।
त्रिपुरा से खास रिश्ता
प्रधानमंत्री बनने के बाद से अब तक मोदी दस बार त्रिपुरा का दौरा कर चुके हैं। उनका यह व्यक्तिगत जुड़ाव आज फिर दिखेगा जब वे शक्तिपीठ में पूजा करेंगे। मंदिर के पुजारी चंदन चक्रवर्ती ने कहा कि नवरात्रि पर यहां पूजा करना धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्व रखता है।
पीएम का यह दौरा केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता बल्कि पर्यटन और सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने का अवसर भी माना जा रहा है। स्थानीय लोग मानते हैं कि इससे त्रिपुरा सुंदरी मंदिर की पहचान और भी मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें: PM Modi GST Bachat Utsav:'स्वदेशी से सजाओ, विदेशी को भगाओ', पीएम मोदी का इशारों-इशारों में Trump को करारा जवाब












Click it and Unblock the Notifications