Gold Rate: नवरात्रि के पहले दिन सोना सस्ता हुआ या महंगा? गहने खरीदने से पहले जान लें 22 कैरेट गोल्ड रेट
Gold Rate Today (22 September 2025): देशभर में आज नवरात्रि के पहला दिन है। नवरात्रि के पहले दिन सोना औप चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखी गई है। सोना हमेशा से महंगाई के खिलाफ एक सुरक्षित निवेश माना जाता रहा है। यही कारण है कि निवेशक लगातार इसमें रुचि दिखाते हैं। अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, तो चलिए जानते हैं 22 सितंबर 2025 के ताजा रेट।
आज भारत में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। 18, 22 और 24 कैरेट सोने के दाम हल्की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी की कीमत में भी हल्की गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 10 ग्राम = ₹1,12,140 पर कारोबार कर रहा है, वहीं 24 कैरेट सोना ₹11,214 प्रति एक ग्राम है।

22 कैरेट सोना ₹10,279 प्रति ग्राम और 10 ग्राम ₹1,02,790 पर बिक रहा है। 18 कैरेट सोना ₹8,410 प्रति ग्राम है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1,02,940 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,12,290 रुपये रही।
इसी तरह आर्थिक राजधानी मुंबई में भी रेट लगभग दिल्ली के समान ही रहे, जहां 22 कैरेट सोना 1,02,790 रुपये और 24 कैरेट 1,12,140 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। कोलकाता और चेन्नई में 22 कैरेट सोना 1,02,790 रुपये और 24 कैरेट 1,12,250 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है।
🟡 Silver Price In India Today (22 september 2025): चांदी ₹1,34,900 प्रति किलोग्राम है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में चांदी ₹1,34,900 प्रति किलोग्राम बिक रहा है। जबकि चेन्नई में ₹1,44,900 प्रति किलोग्राम है।
Gold Rate In India: प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम पर)
- मुंबई और कोलकाता: 24 कैरेट - ₹1,12,140, 22 कैरेट - ₹1,02,790
- दिल्ली: 24 कैरेट - ₹1,12,290, 22 कैरेट - ₹1,02,940
- चेन्नई: 24 कैरेट - ₹1,12,250, 22 कैरेट - ₹1,02,890
अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोना रिकॉर्ड ऊंचाई के पास बना हुआ है। सोमवार को स्पॉट गोल्ड $3,689.08 प्रति औंस पर था, जो हाल ही में $3,707.40 के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंचा था। वहीं, स्पॉट सिल्वर $43.12 प्रति औंस पर पहुंचा, जो 14 साल का उच्च स्तर है। प्लेटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी हल्की हलचल देखने को मिली।
कुल मिलाकर सोने और चांदी के दामों में आज हल्की गिरावट दर्ज हुई है, लेकिन निवेशकों के लिए यह खरीदारी का अच्छा मौका साबित हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications