Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, कैसी है हवा, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 11 मार्च को दिल्ली की सुबह हल्की धूप और हवा के साथ हुई। आज पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। । चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 11 मार्च 2025
आज दिल्ली में औसत तापमान- 31.42°C
न्यूनतम तापमान: 19.05°C
अधिकतम तापमान: 35.57°C
सापेक्ष आर्द्रता: 14%
वायु गति: 14 किमी/घंटा
सूर्योदय: 6:35 AM
सूर्यास्त: 06:26 PM
आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन गर्मी होने की संभावना है।
आज फिर हवा बेहद खराब श्रेणी में
रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 264.0 है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में माना जाएगा।
आग लगने से 3 लोगों की मौत
दिल्ली के आनंद विहार में एक बड़ी घटना घटी। यहां पर एक झोपड़ी में आग लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मृतक तीनों यूपी के औरैया जिले के रहने वाले हैं।
दिल्ली से 350 से ज्यादा होली स्पेशल ट्रेन चलेगी
Holi Special trains 2025: रेलवे ने होली और आगामी त्योहारों को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने की तैयारी की है। इसी क्रम में आज से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों से बिहार, यूपी, राजस्थान मध्य प्रदेश सहित देश के अन्य हिस्सों में जाने के लिए 350 जोड़ी ट्रेन चलाने का फैसला किया है।
इसी को लेकर दिल्ली के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर खास व्यवस्था किया गया है। भीड़ बढ़ने पर सुरक्षा के लिए विशेष होल्डिंग एरिया बना है।
अगले महीने से नई EV पॉलिसी 2.O होगी लागू
राजधानी दिल्ली में अगले महीने से नई इलेक्ट्रिक पॉलिसी लागू हो सकती है। पुरानी पॉलिसी की का विस्तार 31 मार्च को खत्म हो सकती है। सोमवार को परिवहन मंत्री ने नई EV पॉलिसी 2.O की समीक्षा की । दरअसल, नई पॉलिसी का उद्देशय दिल्ली की सड़कों पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है।
IGI एयरपोर्ट को बड़ा खिताब
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को एक बार फिर से बड़ा खिताब मिला है। IGI एयरपोर्ट को साल 2024 के लिए एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 40 मिलियन से अधिक यात्री श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया है। इससे पहले भी 2018 से 2023 तक लगातार छह वर्षों तक यह खिताब IGI एयरपोर्ट को मिल चुका है।












Click it and Unblock the Notifications