Delhi Today: राजधानी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, AAP ने क्यों कहा BJP मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफ़ा लिया जाए?
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में वक्फ विधेयक पर चर्चा से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में चौकसी बढ़ा दी है। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि हम यही माँग करते हैं कि BJP मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफ़ा लिया जाए और उन्हें उसी तरह गिरफ़्तार किया जाए जिस तरह दंगे के बाक़ी आरोपियों को किया गया है। जानिए प्रदेश की सब अपडेट।
वक्फ संशोधन विधेयक पर आज लोकसभा में चर्चा की जानी है इसको लेकर पूरे देश में राजनीतिक सरगर्मी काफी हाई है। इसी बीच वक्फ विधेयक पर चर्चा से पहले राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। कोई अनहोनी घटना न हो इसके मद्देनजर पुलिस ने कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक डीसीपी ने बताया कि क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले ही योजना बना ली गई है। किसी भी व्यक्ति को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। PTI के रिपोर्टस के मुताबिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, ''कई संवेदनशील क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हमने रात्रि गश्त बढ़ा दी है और अतिरिक्त तैनाती की व्यवस्था की जाएगी।'' अधिकारी ने बताया कि सभी पुलिस उपायुक्तों को कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया जा चुका है। इस विधेयक को लेकर आज दिल्ली में पक्ष और विपक्ष में काफी मतभेद देखने को मिलेगा।
Rouse Avenue Court ने कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ FIR करने का आदेश दिया: AAP
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार(1 अप्रैल) को प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा, तत्कालीन एसएचओ और दो विधायकों पर दंगा भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। साथ ही उन्होंने मांग किया कि उनपर FIR होना चाहिए और उन्हें पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए लिखा- दिल्ली दंगों में बीजेपी नेता का हाथ था, Court Order के बाद साफ़ हुआ। Rouse Avenue Court ने बीजेपी मंत्री कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ FIR करने का आदेश दिया।
आगे उन्होंने लिखा 5 साल पहले भी जब हाई कोर्ट के जज ने केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल और Special Police Commissioner से कपिल मिश्रा के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने को लेकर पूछा था तो दोनों ने कहा था कि हमने वीडियो नहीं देखी। जबकि पूरे मीडिया में कपिल मिश्रा के भड़काऊ बयान की वीडियो चल रही थी कि किस तरह कपिल मिश्रा ने DCP के सामने ऐसा भड़काऊ भाषण दिया जिसके बाद दंगा शुरू हो गया।
BJP मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफ़ा लिया जाए: सौरभ भारद्वाज
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने दूसरे पोस्ट में लिखा- दिल्ली दंगों में 53 लोगों की जान गई थी, हम यही माँग करते हैं कि BJP मंत्री कपिल मिश्रा से इस्तीफ़ा लिया जाए और उन्हें उसी तरह गिरफ़्तार किया जाए जिस तरह दंगे के बाक़ी आरोपियों को किया गया है। उनके पोस्ट को दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने रीट्वीट किया है। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि दिल्ली पुलिस ने कपिल मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की थी, जबकि 24 से 26 फरवरी 2020 के बीच दिल्ली में हुए दंगों के दौरान लाखों की संपत्ति जला दी गई और कई लोगों की जान चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications