Delhi Today: नवरात्रि में होगा फलाहार कार्यक्रम का आयोजन, बत्ती गुल को लेकर आतिशी ने कसा तंज, जानिए सब अपडेट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार 'हिंदू नववर्ष' के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही हैं। बिजली पॉवर-कट को लेकर पूर्व सीएम अरविंद काजरीवाल और आप नेता आतिशी ने बीजेपी पर जमकर नशाना साधा है। डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल का वीडियो क्यों तेजी से वायरल हो रहा है? जानिए सब अपडेट।
दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार 'हिंदू नववर्ष' के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही हैं। यह आयोजन हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक विशाल आयोजन के साथ शुरू होगा और बैसाखी पर खत्म होगा। इस दौरान 'फलाहार पार्टी' भी आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम की शुरुआत 30 मार्च को दिल्ली विधानसभा लॉन में एक भव्य आयोजन से होगी। जिसमें विधानसभा भवन को दीपों से ठीक उसी तरह सजाया जाएगा, जैसे दीपावली के अवसर पर सजाया जाता है।

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत करते हुए दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा, "हम लोग बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहे हैं जिसकी शुरूआत दिल्ली विधानसभा से होगी। कला एवं संस्कृति मंत्रालय द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2025 का बड़ा कार्यक्रम शुरू होने जा रहा है। जैसे दिवाली, 15 अगस्त या 26 जनवरी पर विधानसभा को सजाया जाता है उसी तरह से विधानसभा को सजाकर हिंदू नववर्ष का अच्छा उत्सव मनाया जाएगा। इन सभी कार्यक्रमों की श्रृंख्ला अंबेडकर जयंती पर जाकर पूर्ण होगी। उन्होंने कहा दिल्ली सरकार के द्वारा इसे आयोजित किया जा रहा है और मुख्यमंत्री का भी यही निर्णय है, विधानसभा अध्यक्ष भी यही चाहते थे।
बिजली पॉवर-कट को लेकर आतिशी ने X पर किया पोस्ट
आप नेता आतिशी ने X पर ढ़ेरों पोस्ट किए हैं जिसमे उन्होंने बीजेपी पर बिजली पॉवर-कट को लेकर निशाना साधा है। आतिशी ने बड़ा दावा करते हुए पोस्ट X पर पोस्ट किया है जिसमे उन्होंने लिखा- दिल्ली में मार्च में बिजली का ये हाल है कि पॉवर-कट के कारण लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ रहा है, तो मई-जून की तपती गर्मी में पीक डिमांड बढ़ने के समय क्या हाल होगा? @ArvindKejriwal जी की सरकार ने 10 सालों तक लगातार दिल्लीवालों को 24 घंटे बिजली दी, लेकिन "विपदा" सरकार ने 1 महीने में ही साबित कर दिया कि 24 घंटे बिजली देना उनके बस की बात नहीं है।
दस साल में कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए: केजरीवाल
आतिशी के पोस्ट के बाद पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पॉवर-कट पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा- हमने बड़ी मुश्किल से दिल्ली में बिजली की व्यवस्था को ठीक किया था, बहुत मेहनत की थी। और रोज़ उस पर नज़र रखते थे। दस साल में कभी कहीं पॉवर कट नहीं हुए। इन लोगों ने मात्र डेढ़ महीने में बिजली का बुरा हाल कर दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी IANS के एक वीडियो को पोस्ट किया जिसमे IANS के मुताबिक नई दिल्ली, बुराड़ी के जगतपुर गांव के निवासियों ने लंबे समय से बिजली कटौती के कारण बाहरी दिल्ली रिंग रोड को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
पुलिस उपायुक्त ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई
दिल्ली के डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल को लेकर सोशल मीडिया पर खूब तारिफ हो रही है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शशांक जायसवाल हादसे के बाद एक घायल व्यक्ति को सीपीआर देते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो की पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने बताया दिल्ली कैंटोनमेंट फ्लाईओवर पर दुर्घटना के बाद पुलिस उपायुक्त ने सीपीआर देकर एक व्यक्ति की जान बचाई।
डीसीपी ट्रैफिक शशांक जायसवाल के बारे में बताया जाता है कि इन्होंने पहले भी कई घायल व्यक्तियों को तत्काल अस्पताल में इलाज सुनिश्चित करके बचाया है। बता दे कि बीते गुरुवार(27 मार्च) को करीब रात 10 बजे उन्होंने घर जाते समय प्रेम बरदी ब्रिज के पास बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक युवक को देखा। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए सीपीआर दिया और युवक की जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications