दिल्ली वालों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, आतिशी का दावा निजी स्कूलों में हुई भारी फीस वृद्धि, जानिए सब
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में आज से आयुष्मान योजना लागू होगी। जिसके वजह से लोगों को काफी सुविधा मिलने वाली है। आप नेता आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली के निजी स्कूलों में भारी फ़ीस वृद्धि हुई है। जानिए प्रदेश की सब अपडेट...
राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। आज से आयुष्मान योजना लागू होगी। इस योजना के तहत दिल्लीवासियों को 10 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान किया जाएगा, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारें 5 लाख रुपये का योगदान देंगी।

पिछली सरकार ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया था: CM
सीएम रेखा गुप्ता ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं होने दिया था, जिससे लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि आयुष्मान भारत योजना के पहले चरण में सबसे गरीब परिवारों को पहले जोड़ा जाएगा, खासकर वे जो अंत्योदय अन्न योजना (AAY) से जुड़े हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि दिल्ली सरकार 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन' के तहत राष्ट्रीय राजधानी में 34 से 36 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना की योजना बना रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मोहल्ला क्लीनिक जो किराए की इमारतों में चल रहे हैं और कार्यरत नहीं हैं, उन्हें बंद किया जाएगा। उनकी जगह सरकारी जमीन पर नए क्लीनिक खोले जाएंगे।
सरकार आयुष्मान भारत योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगी
इसके बारे में जानकारी देते हुए बीजेपी दिल्ली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया- भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 5 अप्रैल, 2025 को दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना को आधिकारिक रूप से लॉन्च करेगी। बता दे कि आज भारत सरकार की नेशनल हेल्थ अथॉरिटी और दिल्ली सरकार की स्टेट हेल्थ अथॉरिटी के बीच MoU साइन होगा।
निजी स्कूलों ने 20% से 80% तक फीस बढ़ा दी है: आतिशी
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी बीजेपी पर निशाना साधते हुए यह दावा कर रही हैं कि निजी स्कूलों ने 20% से 80% तक फीस बढ़ा दी है, जो मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए भारी बोझ है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि एक दौर था जब दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को पैरेंट्स से वसूली गई बढ़ी हुई फीस तक लौटानी पड़ी थी। क्योंकि तब दिल्ली में शिक्षा पर काम करने वाली सरकार थी।
भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली के निजी स्कूलों में भारी फ़ीस वृद्धि: आतिशी
आप नेता आतिशी ने दावा किया है कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद दिल्ली के निजी स्कूलों में भारी फ़ीस वृद्धि हुई है। स्कूल - लांसर्स कॉन्वेंट - की फ़ीस संरचना की तुलना करें तो 30% से ज़्यादा फ़ीस वृद्धि देखी जा सकती है। यह बिलकुल साफ़ है कि भाजपा सरकार निजी स्कूलों के साथ मिली हुई है।
आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 10 साल तक प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाई थी। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लेकिन जैसे ही "विपदा" सरकार आई वो अपने साथ मिडिल क्लास के लिए तबाही ले आई। दिल्ली में सिर्फ 2 महीने में शिक्षा माफिया फिर से हावी हो गया। दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों ने 20% से 80% तक फीस बढ़ा दी है।
आपको बता दे कि निजी स्कूलों में फ़ीस वृद्धि को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि दस साल में हमने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को फीस नहीं बढ़ाने दी। शिक्षा माफिया का खात्मा किया, लेकिन भाजपा की सरकार बनने के एक महीने में ही शिक्षा माफिया फिर से वापस आ गया। प्राइवेट स्कूलों ने 20 से 82 फीसद तक फीस वृद्धि कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications