Delhi Today News: दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज, आज क्या-क्या होने वाला है पढ़ें खास खबरें
Delhi Today News: अगर आप दिल्ली में रहते हैं या यहां की खबरों पर नजर रखते हैं,तो आज की यह खास खबरें आपके लिए है। जानिए आज दिल्ली में क्या कुछ खास होने वाला है।
दिल्ली के मौसम में काफी बदलवा आया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि पश्चिमी विक्षोभ के अनुसार 15 मार्च और 16 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है। वहीं 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

Delhi Today News 15 March: टोल प्वाइंट हो सकते हैं ट्रांसफर
दिल्ली-एनसीआर के लाखों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली एनसीआर में राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने लाखों यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर कदम उठाए हैं। एनएचएआई एमसीडी से राजधानी की सीमाओं पर अपने सभी टोल कलेक्शन प्वाइंट्स को मुख्य कैरिजवे से दूर ट्रांसफर करने के लिए कहेगा जो राजमार्गों पर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को ब्लॉक करते हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से पूर्वोत्तर के असम और मिजोरम के अहम दौरे पर रहेंगे जहां पर वो कई अहम कार्यक्रमों का उद्घाटन करेंगे और असम राइफल्स के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे।
आज दिल्ली के पूर्व सीएम और भाजपा नेता साहिब सिंह वर्मा की जायंती है इस मौके पर नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुंडका जाएंगी और उनके श्रद्धांजलि देंगी। इस दौरान बीजेपी के कई बड़े नेता उपस्थित रहेंगे।
महिला प्रीमियर लीग का तीसरा संस्करण अपने चरम पर पहुंच गया है। शनिवार, 15 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।
दिल्ली टुडे में आज इतना ही आगे की खबरें पढ़ने के लिए पेज पर बने रहिए।












Click it and Unblock the Notifications