Delhi Today: इंडिगो को लेकर बड़ा अपडेट, टी-2 टर्मिनल की फ्लाइट टी1 पर शिफ्ट, जानें दिल्ली में क्या है खास
Delhi Today: इंडिगो एयरलाइन के फ्लाइट्स आज से दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 2 से टर्मिनल 1 में शिफ्ट हो जाएंगे। राजधानी में एक अभियान के तहत क्यों 15 विदेशी नागरिकों को अरेस्ट कर लिया गया है। आइए जानते है दिल्ली की सब अपडेट...
इंडिगो ने घोषणा की है कि 15 अप्रैल 2025 से टर्मिनल 2 पर आने और वहां से प्रस्थान करने वाली उसकी सभी उड़ानें टर्मिनल 1 से संचालित होंगी। इस परिवर्तन के कार्यान्वयन के साथ, इंडिगो अब इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, नई दिल्ली के टर्मिनल 1 और टर्मिनल 3 से संचालित होगी।

इंडिगो का यात्रा संबंधि सलाह
इंडगो ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली टर्मिनल 2 का रखरखाव किया जा रहा है, जिसके परिणामस्वरूप 15 अप्रैल 2025 से अगली सूचना तक सभी उड़ानें टर्मिनल 1 पर स्थानंतरित कर दी जाएंगी।
जबकि ईमेल और व्हाट्सएप के माध्यम से पंजीकृत संपर्क विवरणों पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं, हम अपनी वेबसाइट पर पुन: आवंटित की जा रही उड़ानों की सूची भी जोड़ रहे हैं, ताकि आपको आवश्यक सभी जानकारी आपकी उंगलियों पर उपलब्ध हो। अगर आपको कोई विशेष जानकारी चाहिए तो आप इंडिगो के कस्टमर केयर टीम से +0124 6173838 या +0124 4973838 पर संपर्क कर सकते हैं।
इंडिगो ने अपने यात्रा संबंधी सलाह में आगे लिखा- निश्चिंत रहें, हम आपकी यात्रा को सहज, आरामदायक और परेशानी मुक्त बनाने के लिए यहीं है। आपके धैर्य के लिए धन्यवाद! 15 अप्रैल, 2025 से, रखरखाव के कारण सभी #DelhiT2 उड़ानें #DelhiT1 पर स्थानांतरित हो जाएंगी। संभावित शेड्यूल में बदलाव की उम्मीद करें। एयरपोर्ट जाने से पहले टर्मिनल की जानकारी आप इस लिंक पर देख सकते हैं-
एयरपोर्ट जाने से पहले ऐसे चेक करें
- टर्मिनल की जानकारी- https://bit.ly/4fdKM3V
- उड़ान की स्थिति- http://bit.ly/2EjJGGT
15 विदेशी नागरिको को गिरफ्तार कर लिया गया है
राजधानी दिल्ली में 15 विदेशी नागरिको को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अभियान के तहत इन नागरिकों को अरेस्ट किया गया है। इस अभियान में सिर्फ बांग्लादेश ही नहीं बल्कि दो अन्य देशों के नागरिकों को भी पकड़ा गया है। अवैध विदेशी नागरिकों और घुसपैठियों के खिलाफ ये बहुत बड़ी कार्रवाई है। गौरतलब है कि पहले भी बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों को पकड़ा गया है।
ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे
इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के तरफ से एक अभियान चलाया गया था। इसी अभियान के तहत दिल्ली के मोहन गार्डन और उत्तम नगर इलाकों में 15 विदेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। विदेश नागरिकों में बांग्लादेशियों के अलावा 12 नाइजीरियाई और एक आइवरी कोस्ट का नागरिक भी शामिल है। ये विदेशी नागरिक बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे थे।
अब इन सभी विदेशी नागरिकों को वापस उनके देश भेजा जाएगा। बता दे कि हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृह विभाग के मंत्री आशीष सूद, दिल्ली के पुलिस कमिश्नर और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की थी। सरकार इस मामले में पूरी सख्त है। गृह मंत्री अमित शाह ने सेफ निर्देश दिया है कि घुसपैठियों की पहचान करके उन्हें यहां से उनके देश वापस भेजा जाए।












Click it and Unblock the Notifications