Delhi Today: कैसा रहेगा आज का मौसम? यमुना पर कब से शुरु होगी क्रुज?, होली के दिन कब से मेट्रो सेवाएं जाने सब
Delhi Today: राजधानी दिल्ली में होली से पहले मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है। मार्च के दूसरे सप्ताह से ही मौसम के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बार गर्मी का सितम काफी तेज होने वाला है।
आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है? दिल्ली की जीवनरेखा मानी जाने वाली यमुना नदी पर कब से क्रुज सर्विस शुरु की जाएगी? होली के दिन मेट्रो की सेवाएं कब से शुरु होगी? आइए जानते है सबकुछ

आज का मौसम कैसा रहने वाला है?
भारत मौसम विज्ञान विभाग(IMD) के अनुसार दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 32.85 °C रहेगा जबकि न्यूनतम तापमान 18.05 °C रहेगा। वहीं सापेक्ष आद्रता 15% है और हवा की गति 15 किमी/घंटा है। सुबह 06:34 बजे सूरज उदय हुआ और शाम 06:27 बजे अस्त होगा। 13 मार्च को दिल्ली में न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमशः 24.4 डिग्री सेल्सियस और 36.86 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
अधिकांश लोग ये जानने के लिए उत्सुक है कि होली के दिन मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के मुताबिक 13 से 15 मार्च तक, दिल्ली में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। 14 मार्च यानी होली के दिन तापमान में कमी के संकेत मिल रहे हैं। इस दिन अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
राजधानी में आज Air Quality Index(AQI) 195.0 रहेगा। यह स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। बच्चों और अस्थमा जैसी सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को लंबे समय तक बाहर नहीं जाना चाहिए या जाते वक्त मास्क का जरुर उपयोग करना चाहिए। 0 से 50 AQI को अच्छा( Safe) 51 से 100 को मध्यम 101 से 150: स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 151 से 200: स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक 201 से 300 या उससे उपर को गंभीर माना जाता है।
यमुना नदी की सुरत बदलने वाली है
दिल्ली की जीवनरेखा मानी जाने वाली यमुना नदी की सूरत अब बदलने वाली है। विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। इसकी सफाई को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वासन देते हुए कहा है कि यमुना की सफाई का काम अब रुकेगा नहीं। नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के मकसद से इसपर रोज काम होगा। सरकार इसके लिए प्रतिबद्ध है।
राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि अब यमुना की तस्वीर बदलने वाली है। बीते मंगलवार(11 मार्च) को यमुना में क्रुज सर्विस शुरु करने के लिए एमओयू साइन किया गया है। सरकार ने दावा किया है कि छह महीनों में दिल्ली के लोग यमुना में क्रूज के सफर का आनंद ले सकेंगे।
उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने कहा है कि यमुना सिर्फ नदी नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर है यमुना को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। इसे संरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यमुना नदी पर क्रुज सेवा शुरु होने से पर्यटन भी बढ़ेगा।
होली के दिन कब से शुरु होगी मेट्रो सेवाएं
होली के दिन मेट्रो की सेवाएं कब से शुरु होगी इसको लेकर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन( DMRC) ने सोशल मीडिया अकाउंट x पर जानकारी शेयर की है। रंगों का त्योहार होली पूरे देश में काफी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। देश की राजधानी दिल्ली में भी इसके अलग अंदाज देखने को मिलते है। इस त्योहार के मौके पर 14 मार्च को मेट्रो की सेवाएं थोड़ी देरी से शुरू की जाएंगी।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन( DMRC) ने x पर जानकारी शेयर करते हुए बताया है कि होली के दिन दोपहर 2:30 बजे से मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू होंगी। होली के त्यौहार के दिन यानी 14 मार्च, 2025 (शुक्रवार) को एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 2:30 बजे तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस प्रकार मेट्रो ट्रेन सेवाएं 14 मार्च को सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2:30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी।












Click it and Unblock the Notifications