Delhi Today: कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम, दिल्ली वालों ने बचाई रिकॉर्ड बिजली, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?
Delhi Today: आज 23 मार्च को पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? दिल्ली में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान कितना रहेगा। दिल्ली वालों ने इस बार अर्थ आवर के दौरान रिकॉर्ड बिजली की बचत की। चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 11 मार्च 2025
आज दिल्ली में औसत तापमान- 31.51°C
न्यूनतम तापमान: 17.05°C
अधिकतम तापमान: 34.65°C
सापेक्ष आर्द्रता: 8%
वायु गति: 8 किमी/घंटा
सूर्योदय: 6:21 AM
सूर्यास्त: 06:33 PM
आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन गर्मी होने की संभावना है।
आज दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में
रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 395 है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में माना जाएगा।
दिल्ली वालों ने बचाई रिकॉर्ड बिजली
दिल्ली वालों ने इस बार अर्थ आवर के दौरान रात के साढ़ें आठ बजे से नौ बजे तक अपने घरों और कार्यस्थलों की लाइटें और अन्य बिजली उपकरण बंद कर धरती को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। इस दौरान 269 मेगावाट बिजली की बचत की। जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 69 मेगावाट ज्यादा है।
दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता
दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशियों को अवैध रूप से बसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 बांग्लादेशी और 8 भारतीय को गिरफ्तार किया है। जो फर्जी कागजात पर बांग्लादेशी लोगों को असली पासपोर्ट मुहैया कराने का काम करते थे। इन लोगों पर आरोप है कि ये लोग अवैध रूप से बांग्लादेश के लोगों को भारत की नागरिकता दिलाते थे।
घर के बाहर गाड़ी धोने पर होगी कार्रवाई
दिल्ली सरकार यमुना की सफाई को लेकर एक्शन मोड में है और इसको लेकर एक और सख्त कदम उठाने जा रही है। अगर आप अपनी गाड़ी को अपने घर के बाहर साबुन या डिटर्जेंट से धोते पकड़े जाएंगे तो आपके ऊपर कार्रवाई हो सकती है। आपको अपनी गाड़ी को साबुन या डिटर्जेंट से धोने के लिए निर्धारित वाशिंग सेंटर पर जाना होगा। सरकार यह कदम यमुना नदी में केमिकल युक्त पानी के बहाव को रोकने के लिए उठा रही है।












Click it and Unblock the Notifications