Delhi Today: कैसा रहेगा मौसम, हिंदू नव वर्ष पर विधानसभा में होगा विशेष आयोजन, जानिए दिल्ली में आज क्या है खास?

Delhi Today: आज 30 मार्च को दिल्ली की सुबह तेज हवाओं के साथा हुई। लगातार चल रही हवाओं ने राजधानी का तापमान कम कर दिया।आज पूरे दिन दिल्ली का मौसम कैसा रहने वाला है? हिंदू नव वर्ष पर विधानसभा में होगा विशेष आयोजन। किसने चैत्र नवरात्र के पहले दिन की छुट्टी घोषित करने की मांग? चलिए जानते हैं आज की दिल्ली की सभी बड़ी खबर।

Delhi Today

दिल्ली का मौसम और AQI रिपोर्ट - 30 मार्च 2025

  • आज दिल्ली में औसत तापमान- 21.00°C

  • न्यूनतम तापमान: 16.00°C

  • अधिकतम तापमान: 32.00°C

  • सापेक्ष आर्द्रता: 10%

  • वायु गति: 10-20 किमी/घंटा

  • सूर्योदय: 6:13 AM

  • सूर्यास्त: 06:37 PM

आज का मौसम: आकाश साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी। वहीं आज का पूरे दिन हवा चलती रहेगी। जिससे गर्मी कम लगेगी और ठंड का एहसास होता रहेगा।

तेज हवा से साफ हुई दिल्ली की हवा

रविवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एअर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 141 है। दिल्ली लगातार चल रहे तेज हवाओं के कारण वायु गुणवत्ता में पहले की तुलना में सुधार आया है।

ये भी पढ़ें Delhi Budget 2025: यमुना की सफाई के लिए रूपरेखा तैयार, सीएम ने बजट के दौरान बता दिया पूरा प्लान

हिंदू नव वर्ष पर विधानसभा में विशेष आयोजन

आज देश भर में हिंदू नव वर्ष मनाया जा रहा है। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू कैलेंडर की शुरुआत होती है। इस अवसर पर दिल्ली सरकार द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया गया है।

दिल्ली विधानसभा में भी नव वर्ष 2082 धूम-धाम से मनाया जाएगा। वहीं पूरे परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा। परिसर में दिवाली की तरह ही दिप जलाए जाएंगे। वहीं सिंगर कैलाश खैर अपनी प्रस्तुति देंगे।

ये भी पढ़ें Delhi Zoo में गर्मियों के लिए किए गए स्‍पेशल इंतजाम, जानवरों के लिए वॉटर पूल, किया जाएगा पानी का छिड़काव

हिंदू नव वर्ष पर छुट्टी की मांग

विश्व हिंदू परिषद के दिल्ली प्रांत के उपाध्यक्ष ने सीएम रेखा गुप्ता को पत्र लिक कर चैत्र नवरात्रि के पहले दिन छुट्टी की घोषणा करने की मांग की है। वहीं उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा हिंदू नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के मौके पर भव्य सांस्कृतिक आयोजन के निर्णय के लिए खुशी जताया है।

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+