Delhi Today: दिल्ली सरकार ने शुरू की मोबाइल डेंटल वैन, आतिशी ने सरकार से पूछे 4 सवाल जानिए सब अपडेट
Delhi Today: दिल्ली सरकार ने राजधानी के लोगों के लिए मोबाइल डेंटल वैन की शुरुआत की है। अब लोगों को घर बैठे इलाज की सुविधा प्राप्त होगी। नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने सीएम रेखा गुप्ता से 4 सवाल पूछे हैं और दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा जारी करने को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते है विस्तार से प्रदेश की सारी अपडेट न्यूज।
दिल्ली के लोगों के लिए सरकार खास तोहफा लेकर आई है। अब राजधानी के लोगों के घर बैठे इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्हें अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दांतों के मरीजों के लिए सरकार ने मोबाइल डेंटल क्लीनिक की शुरुआत की है। बीते गुरुवार (20 मार्च) को ल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने 6 मोबाइल डेंटल क्लीनिक का उद्घाटन किया।

उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा- आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज से डेंटल वैन को हरी झंडी दिखाकर एक नई स्वास्थ्य सेवा की शुरुआत की। 6 डेंटल वैन शुरू की गई हैं, और जल्द ही इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी, ताकि दिल्ली के हर नागरिक को बेहतरीन मौखिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने कहा कि हम जमीनी स्तर पर काम कर रहे है।
आतिशी ने दिल्ली सरकार से पूछे 4 सवाल
दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार के 1 महीने पूरे हो चुके है। बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में राजधानी की जनता के लिए खुब वादे किए थे। नेता प्रतिपक्ष आतिशी इन वादों को लेकर हमेशा बीजेपी पर निशाना साधती नजर आती हैं। उनका कहना है कि मैं सरकार से चुनाव में किए गए वादों को पूरा करवाउंगी। वहीं बीजेपी सरकार रेखा गुप्ता सरकार
की उपलब्धि गिना रही है।
आतिशी ने कहा कि मैं बीजेपी की दिल्ली सरकार से चार सवाल पूछना चाहती हूं- क्या BJP सरकार दिल्ली की 48 लाख से ज़्यादा महिलाओं को ₹2500 देगी? सरकार की कमिटी बने 12 दिन हो गए, अभी तक कमिटी ने क्या फैसला लिया? ₹2500 देने की योजना का रजिस्ट्रेशन कब होगा? महिलाओं के खातों में ₹2500 कब से आयेंगे?
दिल्ली की महिलाएं ₹2500 का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। बजट सत्र पर उन्होंने कहा कि जो वादा प्रधानमंत्री मोदी ने किया था, हम चाहते हैं कि दिल्ली के बजट में इसके लिए प्रावधान हो।
दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा जारी करने को लेकर किया बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस ने फर्जी वीजा जारी करने को लेकर बहुत बड़ा खुलासा करते हुए एक मामला दर्ज किया है। मामला पासपोर्ट एजेंट्स के खिलाफ दर्ज किया गया है। इस शिकायत में बताया गया है कि पासपोर्ट एजेंट्स गलत जानकारी दी और आवेदकों के फर्जी दस्तावेज मुहैया कराए। एजेंट्स अमेरिका वीजा आवेदनों के लिए गलत जानकारी देते थे।
दिल्ली पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ एजेंट्स लोगों की फर्जी जानकारी देकर उन्हें वीजा दिला रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने शिकायत के आधार पर 27 फरवरी को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दूतावास के एक प्रतिनिधि ने बताया है कि वीजा एजेंट हरियाणा, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों में मुख्य रूप से काम कर रहे हैं। पुलिस ने 30 से ज़्यादा संदिग्धों के नाम दिए गए हैं। ये एजेंट फ़र्जी दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके वीज़ा हासिल करने की कोशिश करते थे। बता दे कि हाल ही में दो महीने पहले डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता में आने के बाद से भारत के हज़ारों लोगों को निर्वासित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications