Delhi Today: दिल्ली चुनावों के लिए 1521 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, बांसुरी स्वराज करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

Delhi Today News: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए नामांकन शुक्रवार 17 जनवरी को खत्म हो गया। नामांकन के आखिरी दिन दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 500 से ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 70 रिटर्निंग अफसरों को 650 से ज्यादा दस्तावेज मिले। टीमें देर शाम तक दस्तावेजों को संकलित करने और हलफनामों को पोर्टल पर अपलोड करने का काम कर रही थीं।

रिपोर्ट के मुताबिक नामांकन की समय सीमा खत्म होने तक 70 विधानसभा सीटों के लिए 981 उम्मीदवारों ने कुल 1,521 नामांकन पत्र दाखिल किए। आज शनिवार 18 जनवरी को उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी होगी। वहीं कैंडिडेट्स द्वारा नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी 2025 है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 5 जनवरी 2025 और वोटों की गिनती 8 जनवरी 2025 को होगी।

Delhi Today News

चुनाव आयोग को नई दिल्ली से 40 नामांकन प्राप्त हुए, जो 70 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक है। नई दिल्ली में कुल 29 उम्मीदवारों ने 40 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। सबसे प्रतिष्ठित सीट नई दिल्ली में आप के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश और एक अन्य पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप के बीच दिलचस्प त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है।दिल्ली की कस्तूरबा नगर विधानसभा सीट से सबसे कम नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं, यहां कुल 6 उम्मीदवारों ने 9 नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।

बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नई दिल्ली से सांसद और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा आज शनिवार 18 जनवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं। दिल्ली भाजपा के एक्स हैंडल पर ये जानकारी दी गई है। इस पीसी में बांसुरी स्वराज और वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर बात कर सकते हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर दिल्ली भाजपा दफ्तर में होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+