दिल्ली में कोरोना से राहत: 24 घंटे में 3,231 नए केस आए सामने, पॉजिटिविटी रेट हुई 5.50 %
नई दिल्ली, मई 20: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार अब थोड़ी धीमी होती जा रही है। देश में बढ़ते रहे संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट देखने को मिली रही है, हालांकि मौत के आंकड़े अभी भी चिंताजनक हैं।
दिल्ली में भी कोरोना के नए ममालों की संख्या लगातार कम हो रही है। इसके साथ ही पॉजिटिविटी रेट में भी कमी देखने को मिल रही है। राजधानी में पिछले 24 घंटे में 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं, जो बीते महीने 5 अप्रैल के बाद एक दिन में सबसे कम मामले हैं।
Recommended Video

गुरुवार को दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3,231 नए मामले सामने आए हैं, वहीं 7831 लोग इस घातक बीमारी को मात देकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही 233 मौतें की इस जानलेवा वायरस से मौत दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही राजधानी में एक्टिव मामलों की संख्या 50,000 के नीचे पहुंचकर 40,214 हो गई है। अगर पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह दर घटकर 5.50 फीसदी पर आ गई है।
दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 14,09,950 हो गए है, जिनमें से 13,47,157 लोग रिकवर हो चुके हैं। वहीं अगर कुल मौत के आंकड़ों की बात करें तो 22,579 लोगों ने अपनी जिंदगी गंवाई हैं। बता दें कि दिल्ली में कल यानी 19 मंई को कोरोना के 3846 नए मामले दर्ज किए थे और पॉजिटिविटी रेट 5.78 प्रतिशत थी।












Click it and Unblock the Notifications