Delhi Today: दिल्ली में आज ताबड़तोड़ रैली करेंगे BJP के कई दिग्गज नेता, AAP के 8 विधायकों के इस्तीफे से हड़कंप

Delhi Today: दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर सारी तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। दिल्ली में इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिल सकता है। भाजपा ने एक्स पर जानकारी दी है कि आज शनिवार एक फरवरी को दिल्ली में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा रैली करेंगे।

इसके अलावा आज मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी दिल्ली के घोंडा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली करेंगे। मोहन यादव आज शाम 7 बजे चुनावी जनसभा करेंगे। सीएम नायब सिंह सैनी दिल्ली में आज 8 जनसभाएं करेंगे। नायब सिंह सैनी चांदनी चौक, बुराड़ी, तिलक नगर, मुंडका, जंगपुरा, मालवीय नगर, नांगलोई जाट और नजफगढ़ में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

Delhi today

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में आज तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा रिठाला, दूसरी द्वाराका और तीसरी जनसभा मटियाल में करेंगे। एमपी सीएम भजन लाल शर्मा दिल्ली में चार जनसभाएं करेंगे। रिठाला, शालीमार बाग, मोती नगर और अंबेडकर नगर में भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

Delhi Chunav 2025: AAP के 8 विधायकों के इस्तीफे से मचा हड़कंप

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट न मिलने पर आम आदमी पार्टी (AAP) के आठ विधायकों ने शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

आप छोड़ने वाले आठ विधायक हैं, गिरीश सोनी (मादीपुर), त्रिलोकपुरा से रोहित महरौलिया, मदन लाल (कस्तूरबा नगर), राजेश ऋषि (जनकपुरी), नरेश यादव (महरौली), भावना गौड़ (पालम), पवन कुमार शर्मा (आदर्श नगर) ) और बीएस जून (बिजवासन)।

आम आदमी पार्टी दिल्ली की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जहां 5 फरवरी को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 फरवरी को होगी। आप ने 2025 के दिल्ली चुनाव के लिए अपनी सूची से 20 मौजूदा विधायकों को टिकट नहीं दिया था और उनकी जगह कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस से आए विधायकों को मैदान में उतारा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+