आज से बनेंगे आयुष्मान कार्ड, जानिए कैसे करें अप्लाई, मेट्रो में शराबी की एक्टिंग करने वाला अरेसट
Delhi Today: राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए गुड न्यूज है। आज से आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। आइए जानते है आप भी घर बैठे कैसे अप्लाई कर सकते हैं। दिल्ली मेट्रो से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जिसका वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जानिए अपने प्रदेश की सब अपडेट...
राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए खुशी की खबर सामने आई है। बृहस्पतिवार(10 अप्रैल) से Ayushman Bharat Scheme लागू हो जाएगी। जिससे पात्र पात्र परिवारों को अब 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकता है। इसमें 5 लाख रुपये का योगदान केंद्र सरकार और 5 लाख रुपये का योगदान दिल्ली सरकार द्वारा किया जाएगा।

आज से बनेंगे 'आयुष्मान कार्ड'
केंद्र सरकार की योजना 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन' (PM-ABHIM) आज से लागू होने जा रही है। इसके तहत प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी, वहीं PM-ABHIM से सरकारी अस्पतालों में भी इलाज के लिए तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी। आज इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और दिल्ली सरकार के बीच इसे लेकर समझौते (MOU) पर हस्ताक्षर होंगे।
आयुषमान योजना का लाभ उठाने के लिए आपके पास आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, राशन कार्ड या परिवार पहचान पत्र, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र पात्रता का होना आवश्यक है। आयुष्मान कार्ड प्राप्त करने के बाद आप इसके माध्यम से 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्राप्त कर सकते हैं।
आयुष्मान कार्ड ऑनलाइन कैसे बनवाएं:
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://beneficiary.nha.gov.in
- 'आयुष्मान एप' डाउनलोड करें या वेबसाइट पर 'लॉगिन' करें।
- अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें (जो आधार से लिंक हो)।
- OTP डालकर वेरीफाई करें।
- "Am I Eligible" सेक्शन में जाएं।
- राज्य चुनें, फिर मोबाइल या राशन कार्ड नंबर से पात्रता चेक करें।
- पात्रता मिलने के बाद आधार नंबर डालें।
- OTP से e-KYC वेरीफाई करें।
- नाम, पता, परिवार की जानकारी भरें।
- सही दस्तावेज़ अपलोड करें (अगर मांगे जाएं)।
- सबमिट करने के बाद, आपका आयुष्मान कार्ड जनरेट हो जाएगा।
इसे कोर्ड को आप वेबसाइट या 'आयुष्मान भारत ऐप' से डाउनलोड कर सकते हैं। यह कार्ड PDF या डिजिटल फॉर्म में सेव करें, और इलाज के समय दिखाएं। केंद्र सरकार की योजना 'प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन' (PM-ABHIM) लागू होने जा रही है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत जहां प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने की सुविधा मिलेगी, वहीं PM-ABHIM से सरकारी अस्पतालों में भी इलाज के लिए तमाम सुविधाएं मिल सकेंगी।
मेट्रो में युवक अंडा खाने और शराब पीने की एक्टिंग कर रहा था
दिल्ली मेट्रो से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है जहां मेट्रो के अंदर एक युवक अंडा खाने और शराब पीने की एक्टिंग कर रहा था। इसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था। इस युवक को दिल्ली पुलिस ने अब कड़ी मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी: पुलिस
यह मामला 8 अप्रैल का बताया जा रहा है। कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के वरिष्ठ स्टेशन प्रबंधक अमर देव ने एक शिकायत दर्ज कराई कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेट्रो ट्रेन के अंदर शराब पीते हुए और उबला अंडा खाते हुए नजर आ रहा है।
शिकायत मिलते ही पुलिस तुरंत एक्शन में आई और शराबी युवक को बुराड़ी, दिल्ली से दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार बताया और कहा कि वह दिल्ली यूनिवर्सिटी से एम.कॉम पास है और अपने माता-पिता व छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications