Delhi Today: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, AAP आज जारी करेगी अपना घोषणा पत्र
Delhi Today: दिल्ली में इस बार गणतंत्र दिवस पर मौसम बीते आठ वर्षों में सबसे गर्म रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने यह जानकारी दी। इससे पहले 26 जनवरी 2017 को दिल्ली का तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
पिछले कुछ वर्षों में 26 जनवरी को दिल्ली के तापमान में काफी उतार-चढ़ाव हुआ है। 1991 से इस दिन का औसत तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा है, लेकिन हाल के सालों में तापमान ठंडा रहा। 2024 में तापमान 20.6 डिग्री, 2023 में 17.3 डिग्री और 2022 में 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव आयोग पर आरोप
रिठाला से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशांत मिश्रा ने चुनाव आयोग के अधिकारियों पर उनकी पदयात्रा रोकने का आरोप लगाया है। सुशांत मिश्रा ने कहा कि वह अनुमति लेकर पदयात्रा कर रहे थे, लेकिन अचानक चुनाव आयोग के अधिकारी वहां पहुंच गए और उनकी यात्रा रोकने की कोशिश की।
ये भी पढ़ें: Delhi Traffic Advisory: दिल्ली में 27 और 28 जनवरी को ट्रैफिक डायवर्जन, जानें कौन से रास्ते रहेंगे बंद?
उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपनी पहचान छिपाकर उनकी पदयात्रा को रोका, यह घटना दुखद है। मिश्रा ने मामले की शिकायत दर्ज करवाई है और इसकी जानकारी चुनाव आयोग को भी दी गई है।
AAP आज जारी करेगी घोषणा पत्र
दिल्ली विधानसभा चुनाव के चलते आम आदमी पार्टी सोमवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दोपहर 12 बजे घोषणा पत्र जारी करेंगे।
वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को अपना 'संकल्प पत्र' जारी किया। यह तीन चरणों में जारी किया गया है। संकल्प पत्र का आखिरी भाग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पेश किया। अमित शाह ने कहा कि भाजपा चुनाव को गंभीरता से लेती है और जनता की अपेक्षाओं के आधार पर नीति बनाती है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं, जो संकल्प पत्र में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Delhi Chunav 2025: कालकाजी से संगम विहार तक, साउथ दिल्ली की 10 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? 6 पर आर-पार की लड़ाई












Click it and Unblock the Notifications