Delhi Chunav 2025: कालकाजी से संगम विहार तक, साउथ दिल्ली की 10 सीटों पर कौन मारेगा बाजी? 6 पर आर-पार की लड़ाई
Delhi Chunav 2025: दिल्ली विधनासभा चुनाव 2025 के लिए महज अब कुछ ही दिन बाकी हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग एक ही चरण में 5 फरवरी 2025 को है और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे। दिल्ली चुनाव में इस बार साउथ दिल्ली की 10 निर्वाचन क्षेत्रों में मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। इस बार साउथ दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP), भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
पिछले चुनावों में इन क्षेत्रों में बढ़त पाने वाली पार्टी आप इस बार अपनी सीटों को बरकरार रखने और नए क्षेत्रों में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए जोर-शोर से प्रचार कर रही हैं। हालांकि साउथ दिल्ली, जिसे राजधानी की सबसे पॉश और शहरी इलाके में गिना जाता है, यहां मतदान के दौरान हमेशा ही एक खास तरह का माहौल देखने को मिलता है।

साउथ दिल्ली की 10 सीटों में किन 6 सीटों पर आर-पार की लड़ाई?
दक्षिणी (साउथ) दिल्ली की 10 विधानसभा सीटों की बात करें तो उसमें संगम विहार सीट, कालकाजी सीट, तुगलकाबाद सीट, बदरपुर सीट, बिजवासन सीट, पालम सीट, महरौली सीट, छतरपुर सीट, देवली सीट, अंबेडकर नगर विधानसभा सीट शामिल है। इन 10 विधानसभा सीटों में से इस बार कालकाजी, तुगलकाबाद, संगम विहार, छतरपुर महरौली और बदरपुर सीट पर आरपार की लड़ाई दिख रही है।
कालकाजी और छतरपुर विधानसभा सीट पर क्या है समीकरण?
इसमें से सबसे ज्यादा चर्चा में कालकाजी सीट है...क्योंकि यहां की उम्मीदवार दिल्ली सीएम और आप नेता आतिशी हैं। कालकाजी से भाजपा ने अपने फायरब्रैंड नेता रमेश बिधूड़ी को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने भी अपनी दिग्गज नेता अलका लांबा पर दांव खेला है। कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी और अलका लांबा पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। रमेश बिधूड़ी ने जीत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
दूसरी चर्चित सीट छतरपुर है, छतरपुर विधानसभा में भी भाजपा और आप में सीधी टक्कर देखने देखने को मिलेगी। आप ने यहां से ब्रह्मसिंह तंवर को टिकट दिया है तो वहीं भाजपा ने करतार सिंह तंवर को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कांग्रेस ने भी 'तंवर' पर दांव खेला है और राजेंद्र तंवर पर भरोसा किया है। इस सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय भी हो सकता है।
बदरपुर विधानसभा सीट पर भी रोचक होगा मुकाबला
बदरपुर विधानसभा सीट पर आप ने राम सिंह नेताजी को टिकट दिया है। भाजपा ने नारायण दत्त शर्मा और कांग्रेस ने अर्जुन भड़ाना को मैदान में उतारा है। बदरपुर विधानसभा सीट , साउथ दिल्ली की एक मात्र ऐसी सीट है, जो 2020 के चुनाव में भाजपा के खाते में गई थी। ऐसे में भाजपा इस बार भी ये सीट जीतने का मौका नहीं छोड़ेगी।
इस सीट पर राम सिंह दो बार और एनडी शर्मा एक बार विधायक रह चुके हैं। आप के राम सिंह और कांग्रेस के अर्जुन भड़ाना, दोनों गुर्जर समाज से हैं, वहीं भाजपा उम्मीदवार एनडी शर्मा ब्राह्मण हैं। इसलिए इस सीट पर मतदाताओं के बंटने की पूरी उम्मीद है।
दक्षिणी (साउथ) दिल्ली की 10 विधानसभा सीट: कौन-कौन हैं उम्मीदवार, देखें लिस्ट
🔴बिजवासन विधानसभा सीट
- सुरेंद्र भारद्वाज (AAP)
- कैलाश गहलोत (BJP)
- देवेंद्र सेहरावत (कांग्रेस)
🔴 पालम विधानसभा सीट
- जोगिंदर सोलंकी (AAP)
- कुलदीप सोलंकी (BJP)
- मांगे राम (कांग्रेस)
🔴 महरौली विधानसभा सीट
- महेंद्र चौधरी (AAP)
- गजेंद्र यादव (BJP)
- पुष्पा सिंह (कांग्रेस)
🔴 छतरपुर विधानसभा सीट
- ब्रह्मसिंह तंवर (AAP)
- करतार सिंह तंवर (BJP)
- राजेंद्र तंवर (कांग्रेस)
🔴 देवली (एससी) विधानसभा सीट
- प्रेम कुमार चौहान (AAP)
- दीपक तंवर(एलजेपी) (BJP)
- राजेश चौहान (कांग्रेस)
🔴 अंबेडकर नगर विधानसभा सीट
- अजय दत्त (AAP)
- खुशीराम चुनार (BJP)
- जय प्रकाश (कांग्रेस)
🔴 संगम विहार विधानसभा सीट
- दिनेश मोहनिया (AAP)
- चंदन चौधरी (BJP)
- हर्ष चौधरी (कांग्रेस)
🔴 तुगलकाबाद विधानसभा सीट
- सहीराम पहलवान (AAP)
- रोहताश बिधूड़ी (BJP)
- विरेंद्र बिधूड़ी (कांग्रेस)
🔴 कालकाजी विधानसभा सीट
- आतिशी (AAP)
- रमेश बिधूड़ी (BJP)
- अल्का लांबा (कांग्रेस)
🔴 बदरपुर विधानसभा सीट
- राम सिंह नेताजी (AAP)
- नारायण दत्त शर्मा (BJP)
- अर्जुन भड़ाना (कांग्रेस)












Click it and Unblock the Notifications