Delhi Today: धूल भरी आंधी से बिगड़ी दिल्ली की हवा, AAP-BJP में जुबानी जंग तेज, पढ़िए बड़े अपडेट
Delhi Today: दिल्ली में धूल भरी आंधी के बाद वायु गुणवत्ता (AQI) बिगड़कर 236 पहुंच गई, जिससे हवा 'खराब' श्रेणी में आ गई। इस पर AAP ने कहा कि उनके शासन में मई में ऐसी स्थिति कभी नहीं हुई, जबकि BJP ने इसे राजनीतिक बयानबाजी बताया।
उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने AAP सरकार पर ग्रामीण इलाकों में गैस सुविधा देने में देरी का आरोप लगाया। वहीं, पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने दिल्ली को सांस्कृतिक और पर्यटन हब बनाने के लिए "ब्रांडिंग दिल्ली" अभियान की तैयारी शुरू की।

AQI पहुंचा खराब स्तर पर
राजधानी दिल्ली में रातभर चली धूल भरी आंधी के बाद गुरुवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बिगड़कर 236 तक पहुंच गया, जो 'खराब' श्रेणी में आता है। पिछले कुछ हफ्तों से हवा की गुणवत्ता 'मध्यम' स्तर पर बनी हुई थी, लेकिन एक ही रात में हालात बदल गए।
ये भी पढ़ें: Delhi AQI: दिल्ली का एक्यूआई 508 पहुंचा, दमघोंटू हवा में लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल
AAP का दावा - हमारे समय में ऐसा नहीं था
पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि आम आदमी पार्टी (AAP) के शासन में मई महीने में हवा की हालत कभी इतनी खराब नहीं हुई। उनकी बात का समर्थन पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की मौजूदा मंत्री आतिशी ने भी किया। आतिशी ने दावा किया कि इस मौसम में दिल्ली का AQI पहले कभी इतना ज्यादा नहीं रहा।
BJP का पलटवार - राजनीतिक लाभ का प्रयास
AAP के आरोपों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पलटवार किया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि यह केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश है और धूल भरी आंधी जैसी प्राकृतिक घटना के लिए सरकार को दोष देना ठीक नहीं।
LG ने पुराने शासन पर उठाए सवाल
दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने भी पूर्व AAP सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की राजनीतिक सोच के चलते दिल्ली के ग्रामीण इलाकों में पाइप गैस सुविधा देने में देरी हुई। गुरुवार को दिल्ली के 111 गांवों में पाइप गैस कनेक्शन की शुरुआत करते हुए एल-जी ने कहा कि जब सरकार काम नहीं करती, तो सुविधाएं जनता तक नहीं पहुंच पातीं।
दिल्ली को मिलेगी नई पहचान
इस बीच, दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने "ब्रांडिंग दिल्ली" अभियान शुरू करने की तैयारी तेज कर दी है। उन्होंने विशेषज्ञों और विज्ञापन एजेंसियों के साथ बैठक की, जिसमें दिल्ली को एक वैश्विक सांस्कृतिक और पर्यटन केंद्र के रूप में स्थापित करने की रणनीति पर चर्चा की गई। यह योजना कला, संस्कृति और पर्यटन विभाग की अगुवाई में बनाई जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली सरकार की नई पहल, अब डिपो बनेंगे कमर्शियल हब, सरकार को 2,600 करोड़ राजस्व की उम्मीद












Click it and Unblock the Notifications