Delhi Today: दिल्ली-NCR में कोहरे की चादर, 'फेक बम थ्रेट' को लेकर राजनीतिक घमासान, क्या है आज खास?
Delhi Today: बुधवार सुबह दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे ट्रेन और हवाई यातायात में व्यवधान हुआ। नोएडा और गाजियाबाद में सुबह घना कोहरा छाया रहा और शीतलहर के कारण दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बुधवार को दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी का अनुमान लगाया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

स्कूलों को बम की धमकी का मामला
दिल्ली पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में स्कूलों को बम धमाके की धमकी देने वाले 16 वर्षीय छात्र से जुड़े फर्जी ईमेल मामले में जांच के दौरान एक NGO की भूमिका का खुलासा किया है। पुलिस ने दावा किया है कि यह NGO एक राजनीतिक दल से जुड़ा है।
ये भी पढ़ें: Flights-Trains Late: कोहरे का कहर! 26 ट्रेनें देरी से चल रहीं, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी, जानें
इस खुलासे ने दिल्ली में राजनीतिक विवाद को जन्म दिया है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि आप इस साजिश में शामिल है, जबकि आप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे "गंदी राजनीति" करार दिया।
चुनावों में परिवारवाद का मुद्दा गरमाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव में परिवारवाद का मुद्दा भी चर्चा का विषय बना हुआ है। कई राजनीतिक परिवारों के सदस्य चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटे और कई मौजूदा विधायकों के परिवार के सदस्य उम्मीदवार के रूप में नजर आ रहे हैं।
कैग रिपोर्ट पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर
चुनावों के बीच नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट को लेकर भी राजनीति गरमा गई है। आप और दिल्ली सरकार ने इस रिपोर्ट को "दुराग्रह से प्रेरित" बताया है। सरकार का कहना है कि यह रिपोर्ट विधानसभा में पेश होने से पहले ही भाजपा के नेताओं तक कैसे पहुंच गई, यह सवाल खड़े करता है।
दिल्ली उच्च न्यायालय ने इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दिल्ली सरकार से कहा है कि रिपोर्ट को विधानसभा के पटल पर लाया जाए और उस पर बहस की जाए। भाजपा ने रिपोर्ट को लेकर आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। दिल्ली चुनाव के चलते इन दिनों राजनीतिक माहौल गरम है, और हर दल एक-दूसरे पर आरोप लगाने में जुटा है।
ये भी पढ़ें: School Holiday 2025: सर्दी का कहर! क्या बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां? जानें दिल्ली से बिहार तक कहां-कब खुलेंगे?












Click it and Unblock the Notifications