दिल्ली में छात्रा को पड़ोसी युवक ने चाकू घोंपे, रोते हुए मां बोली- पुलिस ने शिकायत पर एक्शन नहीं लिया
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तिलक नगर के तिलक विहार इलाके में आज एक लड़की पर चाकू से ताबड़-तोड़ हमला किया गया। हमलावर लड़की का पड़ोसी था, जिसने लड़की के सीने और पेट में चाकू घोंपा। चाकू से लड़की लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया। कुछ देर बाद मीडिया वहां पहुंची। लड़की की मां ने मीडियाकर्मियों के समक्ष आपबीती बयां की।

दिल्ली में छात्रा को चाकू घोंपे
लड़की की मां ने कहा, "पड़ोस में रहने वाला एक शख्स मेरी बेटी को परेशान करता था। हमने उसकी पुलिस से शिकायत की थी। मगर, पुलिस ने उसके खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। रिपोर्ट दर्ज कराने के महीनेभर तक भी उसे नहीं पकड़ा। अब उस हैवान ने मेरी बेटी को चाकू घोंप दिए हैं।"
पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए मां ने कहा कि, पुलिस यदि तभी उस दरिंदे के खिलाफ एक्शन ले लेती तो आज मेरी बच्ची सही-सलामत होती। वह बार-बार उसे तंग कर रहा था। आज जब मेरी बेटी स्कूल जा रही थी, तभी उसने बेटी पर हमला कर दिया।

इस घटना पर दिल्ली पुलिस का भी बयान आया है। दिल्ली पुलिस की ओर से कहा गया कि, लड़की हालत नाजुक है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने कहा कि, आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।












Click it and Unblock the Notifications