Delhi teen murder case: 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा आरोपी साहिल
Delhi teen murder case: दिल्ली के चर्चित शाहबाद डेरी मर्डर केस में कोर्ट ने आरोपी साहिल खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था।

Delhi teen murder case: कुछ दिनों पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग लड़की साक्षी की सरेराह चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोपी साहिल को शनिवार 3 जून को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
28 मार्च को साहिल नाम के युवक ने दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में नाबालिग साक्षा को 34 बार चाकू मारकर हत्या कर दी थी और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई और इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्पेशल टीमें बनाकर आरोपी को यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया था।
गिरफ्तार के बाद पुलिस ने साहिल को रिमांड पर लिया था और उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू को भी बरामद कर लिया था। साथ ही, पुलिस का कहना है था कि साहिल से पूछताछ में जांच से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां हाथ लगी हैं। कोर्ट ने शनिवार को साहिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Recommended Video

डीसीपी रवि कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने साहिल को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट ने दोबार साहिल को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया था। रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने साहिल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया था।
जहां से कोर्ट ने साहिल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें इस वारदात को जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया था उसमें साहिल को कथित तौर पर लड़की पर चाकू से कई बार वार करते हुए दिखाया गया है। जब वह जमीन पर गिर गई तब भी उसने उसे चाकू मारना जारी रखा। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़े पत्थर से उसके सिर पर वार किया।
जिससे साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल और साक्षी जून 2021 में रिलेशन में थे। ऐसा बताया जा रहा है कि साक्षी, साहिल से अपना रिश्त खत्म करना चाहती थी। इसलिए उसने साहिल ने मिलने बंद कर दिया था। वहीं, साहिल को शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड साक्षी प्रवीण के साथ दोबारा से रिलेशन आ गई है।
इसले लेकर साहिल औऱ साक्षी के बीट झगड़ा भी हुआ था। ऐसा बताया जा रहा है कि शानिवार को भी साक्षी और साहिल के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद साहिल ने साक्षी की हत्या करने का फैसला किया। शाहबाद डेरी निवासी साहिल ने साक्षी की उस वक्त हत्या कर दी, जब वह बर्थ पार्टी में जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications