दिल्ली फेमस कचौड़ी दुकान में जा घुसी तेज़ रफ्तार मार्सिडीज, चपेट में आए 5 लोग घायल इलाज जारी
Delhi Car Accident Video: राजधानी दिल्ली में तेज़ रफ्तार से आ रही एक मार्सिडीज कार ने सिविल लाइन स्थित दिल्ली में फेमस कचौड़ी की दुकान में जा घुसी। दुकान में बैठे 5 लोग इस हादसे का शिकार हुऐ, जिन्हें पास के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
कार का टक्कर इतना जोर दार था, कि ड्राइवर की पत्नी भी कार से सिधे दुकान के अंदर जा गिरी और शख्स उसे कार के नीचे धुंड रहा था। इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है।

यह घटना 31 मार्च की रात की है। दिल्ली की फेमस फतेहचंद कचौड़ी वाले की दुकान में लोग बैठकर कचौड़ी खा रहे थे, तभी एक मार्सिडीज कार तेज़ रफ्तार से दुकान में आ घुसी। जिससे दुकान का बड़ा नुकसान तो हुआ ही, लेकिन वहां बैठे 5 लोग भी इस हादसे का शिकार हुऐ। पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है।
हादसे के बाद ड्राइवर अपनी पत्नी को कार के नीचे तलाश रहा था। हालांकि, वह जोरदार टक्कर की वजह से दुकान के अंदर जाकर गिरी थी। घायल लोगों को पास के अस्पताल में इलाज के लिए तीर्थ राम अस्पताल ले जाया गया।
मार्सिडीज कार के ड्राइवर की पहचान 36 वर्षीय पराग मैनी के रूप में हुई है। वह नोएडा सेक्टर-79 उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। शख्स पेशे से एक वकील है। हादसे के बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना के बाद कार को जब्त कर लिया है और ड्राइवर पराग मैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मेडिकल जांच से पता चला कि ड्राइवर ने कोई नशा या शराब नहीं पीया था, इसलिए इस दुर्घटना को एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications