दिल्ली: कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट, 32 मरीजों के साथ एक भी मौत नहीं

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन के मुकाबले आज कोरोना के नए मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय को ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया कि बीते 24 घंटे में राजधानी में कुल 32 नए मामले सामने आए जबकि इस बीच 23 लोगों ने कोविड महामारी के खिलाफ जिंदगी की जंग भी जीती। राहत कि खबर ये है कि कोरोना वायरस की वजह से किसी की जान नहीं गई, अब तक दिल्ली में कुल 409 एक्टिव मामले हैं।

Delhi Slight decline in new cases of Coronavirus no life lost with 32 new patients

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से एक भी मौत नहीं हुई, जिसे राहत की खबर कहा जा सकता है। हालांकि रोजाना 30 से 40 नए मामले सामने आ रहे हैं और इस बीच सामान्य गतिविधियां बढ़ने से कोरोना के नए मामलों में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है। पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 48755 लोगों को कोविड टेस्ट किया गया, अब तक दिल्ली में कोरोना से 1438900 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वैक्सीनेशन की बात करें तो 24 घंटे में 169268 खुराकें दी गई हैं, इनमें से 75500 पहली डोज और 93767 दूसरी डोज लगाई गई।

यह भी पढ़ें: DU Cut off List 2021: दिल्ली यूनिवर्सिटी UG की कट ऑफ जारी, कई कॉलेजों में 100 % तक कटऑफ

दिल्ली में खुलेंगे धार्मिक स्थल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना के सुधरते हालातों को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक स्थल खोलने का फैसला किया गया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली में धार्मिक स्थलों को आगंतुकों और भक्तों के लिए खोलने की अनुमति दी जाएगी बशर्ते कि स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एसओपी का कड़ाई से पालन किया जाए और कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन किया जाए। डीडीएमए ने साफ कहा है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल के पालन में लापरवाही की गई तो उस स्थान को बंद करवा दिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+