Delhi: शाहबाद डेरी इलाके के एक फ्लैट से मिला लड़के-लड़की का शव, पुलिस को आत्महत्या का शक
Delhi Shahbad Dairy News: दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके के एक फ्लैट में एक लड़के और लड़की का शव बरामद हुआ है। दिल्ली पुलिस को आत्महत्या का शक है।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शुक्रवार (16 जून) को शाहबाद डेयरी इलाके में एक पुरुष और एक महिला ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि ये प्रेम प्रसंग का मामला लग रहा है। दोनों रिश्ते में थे। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि दोनों के शव कमरे के अंदर पंखे पर लटके मिले हैं। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस ने कहा है कि आगे की जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हम मामले पर कुछ कह पाएंगे। पुलिस आसपास के लोगों ने लड़के और लड़की के बारे में पूछताछ कर रही है।
दिल्ली के शाहबाद डेरी इलाके में 09 जून को 16 साल की लड़की साक्षी को उसके कथित प्रेमी ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी थी। आरोपी मो.साहिल खान फिलहाल जेल में है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था, जिसमें दिख रहा था कि कैसे आरोपी साहिल ने लड़की पर चाकू से कई वार किए। जब वह जमीन पर गिर गई तब भी उसने उसे चाकू मारना जारी रखा। उसने उसे लात मारी और फिर पास में पड़ी कंक्रीट की पटिया उठाकर उसके सिर पर पटक दी।












Click it and Unblock the Notifications