दिल्ली सरकार ने फिर टाला क्लास 8 तक के स्कूल खोलने का फैसला, मेलों, प्रदर्शनियों को मिली इजाजत

नई दिल्ली, सितंबर 15: राजधानी दिल्ली में धीमे-धीमे कोरोना महामारी की प्रकोप कम हो रहा है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोरोना के चलते किसी की मौत नहीं हुई है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार ने फिर में कई गतिविधियों को फिर से शुरू करने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने 15-16 सितंबर की मध्यरात्रि से 30 सितंबर-1 अक्टूबर की मध्यरात्रि तक अनुमत गतिविधियों की सूची जारी की है।

 Delhi school reopening for Classes 1 to 8 has been deferred till 30 September by ddma

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने क्लास 1 से 8 वीं, तक की जूनियर कक्षाओं को फिर से खोलने के फैसले को टाल दिया है। दिल्ली सरकार ने कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए 50% कक्षा क्षमता के साथ खोलना का फैसला पहले ही लिया था। राष्ट्रीय राजधानी में स्कूल 1 सितंबर को सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल के साथ और दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) द्वारा जारी मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार खोले गए।

आदेश में कहा गया है कि व्यापार से व्यवसाय और व्यवसाय से ग्राहक प्रदर्शनियों को अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी के आयोजक निर्धारित एसओपी के सख्त पालन कराने के लिए जिम्मेदार होंगे और कोविड गाइड़लाइन के अनुसार मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, नियमित रूप से हाथ धोना, सैनिटाइटर का उपयोग आदि के पालन के लिए कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।

यदि कार्यक्रम में कोई भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआहुए तो प्रदर्शनी के आयोजक के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने शहर में गंभीर प्रदूषण के स्तर के कारण दिवाली के दौरान पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर लिखा कि, पिछले 3 साल से दीवाली के समय दिल्ली के प्रदूषण की खतरनाक स्तिथि को देखते हुए पिछले साल की तरह इस बार भी हर प्रकार के पटाखों के भंडारण, बिक्री एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जा रहा है। जिससे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।

उन्होंने आगे कहा कि, पिछले साल व्यापारियों द्वारा पटाखों के भंडारण के पश्चात प्रदूषण की गंभीरता को देखत हुए देर से पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया जिससे व्यापारियों का नुकसान हुआ था। सभी व्यापारियों से अपील है कि इस बार पूर्ण प्रतिबंध को देखते हुए किसी भी तरह का भंडारण न करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+